भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने कमाए करीब 8 लाख करोड़ रुपए

On
School Ad

 मुंबई। सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। ऑटो और बैंक शेयरों ने बाजार को समर्थन दिया, जिससे दोनों प्रमुख बेंचमार्क अपने दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुए। दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों के बीच अमेरिका-ईरान युद्ध में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों में जोखिम भावना में सुधार हुआ।

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी" ये भी पढ़ें  मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल  ये भी पढ़ें  बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल

बाजार बंद होने के समय एनएसई निफ्टी50 399.75 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 22,912.40 पर था, तो वहीं बीएसई सेंसेक्स 1.89 प्रतिशत या 1,372.06 अंकों की बढ़त के साथ 74,068.45 पर था। इंट्रा-डे कारोबार में सेंसेक्स 74,212.47 पर खुलकर एक समय 74,489.39 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी50 22,878.45 पर खुलकर एक समय 23,057.30 को टच कर गया था। व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप में जहां 2.60 प्रतिशत की तेजी आई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

मेरठ: चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती को हाई कोर्ट से बड़ा झटका; रेप मामले में गिरफ्तारी पर रोक से इनकार, पुलिस से पूछा— 'अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं?' ये भी पढ़ें  मेरठ: चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती को हाई कोर्ट से बड़ा झटका; रेप मामले में गिरफ्तारी पर रोक से इनकार, पुलिस से पूछा— 'अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं?'

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो सेक्टर में 2.43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी मीडिया (3.45 प्रतिशत की तेजी) और निफ्टी बैंक सेक्टर (2.27 प्रतिशत की तेजी) ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 1.72 प्रतिशत तो निफ्टी एफएमसीजी में 1.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। निफ्टी50 में इंडिगो और एलएंडटी के शेयरों में सबसे ज्यादा क्रमशः 5.49 प्रतिशत और 5.17 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। इसके बाद बजाज फाइनेंस, इटरनल, एशियन पेंट्स और अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली, जबकि कोल इंडिया, पावरग्रिड, सन फार्मा और सिप्ला के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार में आई इस तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 7.74 लाख करोड़ रुपए की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह पहले (सोमवार) के 415.11 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 422.85 लाख करोड़ रुपए हो गया। यानी एक ही दिन में निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ। 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

भारतीय रेलवे के टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव: अब 8 घंटे पहले ही रद्द करना होगा टिकट; बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा बढ़ी

   नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों को पहले से कहीं अधिक सख्त कर दिया है।...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारतीय रेलवे के टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव: अब 8 घंटे पहले ही रद्द करना होगा टिकट; बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा बढ़ी

प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में मालिक समेत 3 गिरफ्तार; धमाके की गूंज से दहला इलाका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

   प्रयागराज। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में मालिक समेत 3 गिरफ्तार; धमाके की गूंज से दहला इलाका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कौशांबी: जिसकी हत्या के आरोप में पति गया जेल, वह प्रेमी के साथ हरियाणा में मिली जिंदा

   कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से रिश्तों के धोखे और साजिश की एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
   कौशांबी: जिसकी हत्या के आरोप में पति गया जेल, वह प्रेमी के साथ हरियाणा में मिली जिंदा

यूपी की गोशालाओं में 'जर्मनी तड़का': तकनीक से लैस होकर आत्मनिर्भर बनेंगी गोशालाएं, आयोग और जर्मनी की संस्था के बीच हुआ करार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गोशालाएं अब केवल निराश्रित गोवंश का आश्रय स्थल नहीं, बल्कि आधुनिक और उत्पादक इकाइयां बनेंगी।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की गोशालाओं में 'जर्मनी तड़का': तकनीक से लैस होकर आत्मनिर्भर बनेंगी गोशालाएं, आयोग और जर्मनी की संस्था के बीच हुआ करार

लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि होगी ₹10-10 लाख; सीएम योगी का खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर मेडल के   ।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि होगी ₹10-10 लाख; सीएम योगी का खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव