कौशांबी: जिसकी हत्या के आरोप में पति गया जेल, वह प्रेमी के साथ हरियाणा में मिली जिंदा

On
School Ad

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से रिश्तों के धोखे और साजिश की एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसने पुलिस और कानून व्यवस्था को भी हैरान कर दिया है। जिस पत्नी की 'हत्या' और शव गायब करने के आरोप में पति पिछले एक महीने से जेल की सलाखों के पीछे सजा काट रहा था, वह अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ हरियाणा में सुरक्षित और जिंदा बरामद हुई है। इस खुलासे के बाद कोर्ट ने निर्दोष पति को रिहा करने के आदेश दिए हैं।

चैत्र नवरात्र : चौथे दिन मां कुष्मांडा और मां श्रृंगार गौरी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु ये भी पढ़ें  चैत्र नवरात्र : चौथे दिन मां कुष्मांडा और मां श्रृंगार गौरी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु

शादी के बाद भी जारी था मौसेरे भाई से अफेयर

सहारनपुर: देवबंद में ईद की नमाज के बाद अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस से तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की के बाद मामला शांत ये भी पढ़ें  सहारनपुर: देवबंद में ईद की नमाज के बाद अमेरिका-इजराइल के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस से तीखी नोकझोंक, धक्का-मुक्की के बाद मामला शांत

मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव का है। ग्रामीण योगेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके बेटे राजू तिवारी की शादी साल 2016 में अंकिता के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक, अंकिता का अपने ही मौसेरे भाई रामू उर्फ संकल्प मिश्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद वह घर तो लौट आई थी, लेकिन उसने अपना व्यवहार नहीं बदला। 21 जनवरी 2026 को वह घर से नकदी और जेवर लेकर अचानक गायब हो गई, जिसके बाद पति राजू ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

 मुज़फ्फरनगर के प्रेमी युगल की सहारनपुर के होटल के कमरे में संदिग्ध मौत, किशोरी ने पहचान छिपाने को दिया था बहन का आधार कार्ड ये भी पढ़ें   मुज़फ्फरनगर के प्रेमी युगल की सहारनपुर के होटल के कमरे में संदिग्ध मौत, किशोरी ने पहचान छिपाने को दिया था बहन का आधार कार्ड

मायके वालों ने रची 'ऑनर किलिंग' की झूठी कहानी

गुमशुदगी के ठीक एक महीने बाद, 20 फरवरी 2026 को अंकिता के मायके वालों ने साजिश के तहत ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने का गंभीर आरोप मढ़ दिया। पुलिस के दबाव और गिरफ्तारी के डर से राजू तिवारी ने 27 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। बेगुनाह ससुराल वाले डर के मारे घर छोड़कर भागते रहे, जबकि अंकिता हरियाणा में अपने प्रेमी के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद, पिता-भाई गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस टीम ने हरियाणा में छापेमारी कर अंकिता को उसके प्रेमी रामू मिश्रा के साथ बरामद कर लिया। महिला के जिंदा मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए निर्दोष पति राजू की रिहाई की प्रक्रिया शुरू की। वहीं, झूठा मुकदमा दर्ज कराने और साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने अंकिता के पिता शारदा प्रसाद और भाई गोपाल मिश्रा सहित 4 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस घटना ने एक बार फिर जांच एजेंसियों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे झूठे आरोपों के सहारे बेगुनाह लोगों को कानून के शिकंजे में फंसाया जा सकता है। फिलहाल, राजू तिवारी को जेल से रिहा कर दिया गया है और पुलिस मामले की वैधानिक जांच को आगे बढ़ा रही है।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी के लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली/बागपत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में केंद्रीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियों को खंडित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

  नई दिल्ली। कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह की याचिका पर मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में   सुनवाई...
Breaking News  मनोरंजन 
कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी के लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली/बागपत। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में केंद्रीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियों को खंडित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव