महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस उपाधीक्षक ए.के. सिंह ने बताया कि बिलबई गांव में सोमवार को लगभग 50 वर्षीय श्यामवती का शव खेत में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था, हालांकि सीने में घाव मिलने पर पहले सर्पदंश की आशंका जताई गई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला के सीने में 12 बोर की गोली मारी गई थी तथा शरीर से बड़ी संख्या में छर्रे भी मिले हैं, जिससे हत्या की पुष्टि होती है। पुलिस के अनुसार, घटना की नई दिशा में शुरू की गई जांच के दौरान मृतका के पुत्र नीरज ने अपने बहनोई भूपेंद्र पर हत्या का शक जताया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पूर्व में कई बार उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी की पत्नी मीरा हाल ही में अपने बेटे के साथ मायके आई थी, लेकिन वह कुछ दिनों से लापता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और संदिग्ध आरोपी भूपेंद्र की तलाश शुरू कर दी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां