छात्रा की संदिग्ध मौत: बिस्तर पर मिला शव, युवक पर लगा हत्या का संगीन आरोप; पुलिस जांच में जुटी

उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के कुतलूपुर गांव की रहने वाली एक छात्रा का शव मंगलवार काे बिस्तर पर पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।परिवार के लाेगाें ने गांव के ही एक युवक पर बेटी की माैत का आराेप लगाया है।
थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि कुतलूपुर गांव में रहने वाले पिता सुनील कुमार कुरारा पंचायत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उनकी बेटी प्रतीक्षा कुमारी (19) बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। घरवालों का कहना है कि राेजाना की तरह साेमवार रात काे बेटी खाना-पीना खाकर कमरे में साेने चली गई। मंगलवार सुबह वह जब काफी देर हाेने के बाद भी कमरे से बाहर नहीं आयी तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। उन्होंने देखा कि बिस्तर पर बेटी प्रतीक्षा का मृत शरीर पड़ा है।
ये भी पढ़ें सीवान में मुखिया की गाड़ी से बाइक टकराने पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल
घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पिता सुनील ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पिछले तीन महीनों से आरोपित युवक उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। वह शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने यह कदम उठाया।
थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों के लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है और संबंधित युवक की भूमिका की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि होगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां