जौनपुर महोत्सव में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न , प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के पहले दिन शाही किला परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 600 से अधिक जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से विधिवत संपन्न कराया गया। वहीं कुछ मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी हुआ।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ए के शर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को मंडप में पहुंचकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी उपहार स्वरूप प्रदान कीं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की सामूहिक विवाह योजना की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद से ही गरीब परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी प्रभावी ढंग से चलाई जा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नवदंपतियों को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां