सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा

School Ad

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किए जाने हेतु क्रिटिकल कॉरिडोर टीम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सुझावों के आधार पर किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। संबंधित विभाग गूगल शीट पर नियमित रूप से प्रगति अद्यतन करें तथा आपसी समन्वय बनाए रखें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अंडरएज वाहन चालकों (छात्र-छात्राओं) के विरुद्ध विशेष कार्रवाई की जाए। ई-रिक्शा चालकों, विशेषकर हाईवे पर संचालित ई-रिक्शाओं के विरुद्ध नियमित चालान सुनिश्चित किए जाएँ। स्कूलों में बने रोड़ सेफ्टी क्लब में अभिभावकों को भी शामिल किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अनफिट स्कूली वाहन सड़क पर चलता न मिले। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर चालान की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। शहर के जिन क्षेत्रों में भारी वानहों का प्रवेश प्रतिबन्ध है उनका हाईट बैरियर बनाकर कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे सड़क सुरक्षा सुदृढ़ हो एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को भी सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से खड़ा न होने दिया जाए। नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी। नवयुवकों द्वारा किए जाने वाले स्टंट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें। प्रथम चरण में चालान, द्वितीय चरण में ड्राइविंग लाइसेंस जब्ती तथा तृतीय चरण में वाहन जब्ती/स्क्रैप की कार्यवाही नियमानुसार की जाए। उन्होने सख्त निर्देश दिए कि सभी मुख्य मार्गों पर अवैध कट तत्काल बंद कराए जाएँ। सड़क किनारे अवैध पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित की जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। उन्होने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने तथा निर्धारित कार्यों की समयबद्ध समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को दुर्घटना के उपरांत 07 दिनों के भीतर अधिकतम ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। सभी संबंधित विभाग योजना का प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देशित किया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी रूपे से लागू करें तथा जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ठोस एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।
अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग  धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि विगत 03 वर्षों के आंकड़ों के आधार पर 36 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं तथा 15 अतिरिक्त संवेदनशील स्थलों को भी शामिल किया गया है। इन सभी स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता से कराए जाएँगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग  धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एम0पी0सिंह, नगर निगम, एन०एच०ए०आई०, उपशा एवं अन्य मार्ग निर्माण विभागों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

भारतीय रेलवे के टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव: अब 8 घंटे पहले ही रद्द करना होगा टिकट; बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा बढ़ी

   नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन और रिफंड के नियमों को पहले से कहीं अधिक सख्त कर दिया है।...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारतीय रेलवे के टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव: अब 8 घंटे पहले ही रद्द करना होगा टिकट; बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा बढ़ी

प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में मालिक समेत 3 गिरफ्तार; धमाके की गूंज से दहला इलाका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

   प्रयागराज। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: कोल्ड स्टोरेज हादसे में मालिक समेत 3 गिरफ्तार; धमाके की गूंज से दहला इलाका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कौशांबी: जिसकी हत्या के आरोप में पति गया जेल, वह प्रेमी के साथ हरियाणा में मिली जिंदा

   कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जनपद से रिश्तों के धोखे और साजिश की एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
   कौशांबी: जिसकी हत्या के आरोप में पति गया जेल, वह प्रेमी के साथ हरियाणा में मिली जिंदा

यूपी की गोशालाओं में 'जर्मनी तड़का': तकनीक से लैस होकर आत्मनिर्भर बनेंगी गोशालाएं, आयोग और जर्मनी की संस्था के बीच हुआ करार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की गोशालाएं अब केवल निराश्रित गोवंश का आश्रय स्थल नहीं, बल्कि आधुनिक और उत्पादक इकाइयां बनेंगी।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की गोशालाओं में 'जर्मनी तड़का': तकनीक से लैस होकर आत्मनिर्भर बनेंगी गोशालाएं, आयोग और जर्मनी की संस्था के बीच हुआ करार

लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि होगी ₹10-10 लाख; सीएम योगी का खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर मेडल के   ।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि होगी ₹10-10 लाख; सीएम योगी का खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव