सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
जानकारी के अनुसार गत् 2 अगस्त 2025 को वादिया की तहरीर पर आरोपी खानू जाने आलम पुत्र दिलशेर अली निवासी बहादरनगर थाना गंगोह के खिलाफ वादिया की बहन को उसकी ससुराल से वापस ले जाने की बात कहकर अपने साथ भगा ले जाने व बहन का उसके ससुराल न पहुंचाने, शिकायत करने पर गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध थाना मिर्जापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना मिर्जापुर प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान मुकदमें में वांछित अभियुक्त खानू जाने आलम को रायपुर बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां