बेटे पर दर्ज मुकदमा बना गले की फांस: पिता बना 'वीरू', हाईटेंशन बिजली के टॉवर पर चढ़कर काटा घंटों हंगामा
छेड़छाड़ और मारपीट के मामले को खत्म कराने की मांग पर अड़ा शख्स; पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा नीचे

सहारनपुर (मिर्जापुर)। जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव ताहरपुर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति फिल्मी अंदाज में बिजली के ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। अपने बेटे के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म कराने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक चले इस 'हाईवोल्टेज ड्रामे' ने पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। ग्रामीणों और पुलिस की घंटों चली समझाइश के बाद शख्स को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
छेड़छाड़ और मारपीट का है मामला
ये भी पढ़ें सीवान में मुखिया की गाड़ी से बाइक टकराने पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायलजानकारी के अनुसार, गांव निवासी शेखर नामक युवक पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप है। इस मामले में पुलिस ने शेखर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को दोनों पक्ष मामले के निपटारे के लिए गांव में एकत्र हुए थे। इसी दौरान आरोपी शेखर के पिता महेंद्र, पंचायत में शामिल होने के बजाय अचानक बिजली के टॉवर पर चढ़ गए और वहां से आत्महत्या की धमकी देने लगे।
गांव में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
महेंद्र को टॉवर पर चढ़ा देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। महेंद्र लगातार टॉवर के ऊपरी हिस्से की ओर बढ़ रहा था और मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहा था। पुलिस ने संयम बरतते हुए परिजनों की मदद से महेंद्र को समझाना शुरू किया। करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले इस ड्रामे के बाद आखिरकार वह नीचे उतरने को तैयार हुआ।
पुलिस की चेतावनी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक शेखर के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, टॉवर पर चढ़कर खुदकुशी का प्रयास करने और सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने को लेकर महेंद्र के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां