मुजफ्फरनगर के मदरसे में 70 वर्षीय मौलाना की शर्मनाक करतूत: 11 साल के मासूम से कुकर्म का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर थाना क्षेत्र के इस्लामिया मदरसे की घटना; 40 वर्षों से पढ़ा रहे मौलाना इकबाल ने ईद की रात छात्र को बनाया हवस का शिकार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक नामी इस्लामिया मदरसे में पिछले 40 वर्षों से दीनी तालीम दे रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग मौलाना को अपने ही 11 साल के मासूम छात्र के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
ईद की रात को अंजाम दी वारदात
जानकारी के अनुसार, यह घिनौनी वारदात शाहपुर कस्बा स्थित एक मदरसे की है। यहाँ मौलाना इकबाल (70) लंबे समय से बच्चों को उर्दू और मजहबी शिक्षा दे रहा था। आरोप है कि ईद की रात जब पीड़ित किशोर मदरसे में ही रुका हुआ था, तब मौलाना ने उसके साथ कुकर्म किया। इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में परिजनों तक पहुँच गया।
ये भी पढ़ें मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत का मामला: विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआरवीडियो देख सन्न रह गए परिजन, बच्चे ने खोला राज
वायरल वीडियो में आरोपी मौलाना मासूम बच्चे के साथ जबरदस्ती करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जब डरे-सहमे परिजनों ने बच्चे को विश्वास में लेकर पूछताछ की, तो उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित छात्र ने बताया कि मौलाना अक्सर उसे पढ़ाई या साफ-सफाई के बहाने अकेले कमरे में रोक लेता था और डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम करता था। बच्चा खौफ के कारण अब तक खामोश था।
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, आरोपी जेल रवाना
पीड़ित के पिता की तहरीर और साक्ष्य के रूप में पेश किए गए वीडियो के आधार पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी मौलाना इकबाल के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और कुकर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पूर्व में भी किसी अन्य छात्र के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत की है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां