आगरा के सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर 5 लाख का जुर्माना: यूनिफॉर्म और किताबों की मनमानी बिक्री पर डीएम का सख्त एक्शन

स्कूल परिसर में काउंटर लगाकर बेची जा रही थी वर्दी, चिह्नित दुकान से किताबें खरीदने का दबाव बनाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने थमाया नोटिस

On
School Ad

आगरा। ताजनगरी के प्रतिष्ठित सेंट पैट्रिक्स जूनियर कॉलेज द्वारा अभिभावकों पर विशेष दुकानों से किताबें खरीदने और स्कूल परिसर के भीतर ही यूनिफॉर्म बेचने के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए जाने पर स्कूल पर 5 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

छापेमारी में खुली स्कूल की पोल

चैत्र नवरात्र : चौथे दिन मां कुष्मांडा और मां श्रृंगार गौरी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु ये भी पढ़ें  चैत्र नवरात्र : चौथे दिन मां कुष्मांडा और मां श्रृंगार गौरी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार को जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह और खंड शिक्षाधिकारी बाह अमरनाथ ने स्कूल में औचक छापेमारी की थी। इस दौरान स्कूल के भीतर ही काउंटर लगाकर यूनिफॉर्म बेची जाती मिली। मौके पर मौजूद अभिभावकों ने अधिकारियों को बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा संजय प्लेस स्थित एक विशिष्ट बुक डिपो से ही पुस्तकें खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें  ये भी पढ़ें  ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

डीएम की नाराजगी और जुर्माना

भारतीय कूटनीति की बड़ी जीत: होर्मुज के 'चक्रव्यूह' से सुरक्षित निकला भारतीय LPG टैंकर; ईरानी नौसेना बनी संकटमोचक, ट्रंप की ईरान को 48 घंटे की चेतावनी ये भी पढ़ें  भारतीय कूटनीति की बड़ी जीत: होर्मुज के 'चक्रव्यूह' से सुरक्षित निकला भारतीय LPG टैंकर; ईरानी नौसेना बनी संकटमोचक, ट्रंप की ईरान को 48 घंटे की चेतावनी

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जांच रिपोर्ट और अभिभावकों के पक्ष को सुनने के बाद गहरी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने शासन के आदेशों का खुला उल्लंघन मानते हुए स्कूल पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षाधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने स्कूल को नोटिस जारी करते हुए कुल 5 लाख रुपये का जुर्माना भरने और स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।

8 अन्य स्कूल भी रडार पर

नया सत्र शुरू होते ही स्कूलों और प्रकाशकों की सांठगांठ के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। डीएम ने शिक्षाधिकारियों को जनपद के 8 अन्य प्रमुख स्कूलों की भी जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब प्रतिदिन स्कूलों के विरुद्ध मिल रही शिकायतों पर छापेमारी की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले स्कूलों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

टीम रॉयल बुलेटिन  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बरेली नमाज विवाद: हाईकोर्ट में डीएम-एसएसपी का हलफनामा—'घर में नमाज पढ़ने से कभी नहीं रोका, शांति के लिए हुई थी कार्यवाही'

प्रयागराज/बरेली। बरेली में घर के भीतर नमाज अदा करने से रोकने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
बरेली नमाज विवाद: हाईकोर्ट में डीएम-एसएसपी का हलफनामा—'घर में नमाज पढ़ने से कभी नहीं रोका, शांति के लिए हुई थी कार्यवाही'

यूपी में लैंड यूज परिवर्तन का झंझट खत्म: नक्शा पास होते ही बदल जाएगा जमीन का स्वरूप, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में लैंड यूज परिवर्तन का झंझट खत्म: नक्शा पास होते ही बदल जाएगा जमीन का स्वरूप, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिजनौर में बच्ची को पिता की ही गोली लगी: ईद मनाकर लौटते समय बेल्ट में लगे तमंचे से हुआ था फायर; पिता गिरफ्तार

बिजनौर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में ईद की खुशियां उस वक्त मातम में बदलती दिखीं, जब एक 6 वर्षीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में बच्ची को पिता की ही गोली लगी: ईद मनाकर लौटते समय बेल्ट में लगे तमंचे से हुआ था फायर; पिता गिरफ्तार

ईरान संकट पर ट्रंप का बड़ा दावा: कहा—'बड़ी सहमति' बनी, बातचीत जारी; ईरान ने शांति वार्ता को बताया 'भ्रामक'

पाम बीच (फ्लोरिडा)/तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच बयानों...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान संकट पर ट्रंप का बड़ा दावा: कहा—'बड़ी सहमति' बनी, बातचीत जारी; ईरान ने शांति वार्ता को बताया 'भ्रामक'

मुजफ्फरनगर के मदरसे में 70 वर्षीय मौलाना की शर्मनाक करतूत: 11 साल के मासूम से कुकर्म का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

   मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मदरसे में 70 वर्षीय मौलाना की शर्मनाक करतूत: 11 साल के मासूम से कुकर्म का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बरेली नमाज विवाद: हाईकोर्ट में डीएम-एसएसपी का हलफनामा—'घर में नमाज पढ़ने से कभी नहीं रोका, शांति के लिए हुई थी कार्यवाही'

प्रयागराज/बरेली। बरेली में घर के भीतर नमाज अदा करने से रोकने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
बरेली नमाज विवाद: हाईकोर्ट में डीएम-एसएसपी का हलफनामा—'घर में नमाज पढ़ने से कभी नहीं रोका, शांति के लिए हुई थी कार्यवाही'

यूपी में लैंड यूज परिवर्तन का झंझट खत्म: नक्शा पास होते ही बदल जाएगा जमीन का स्वरूप, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में लैंड यूज परिवर्तन का झंझट खत्म: नक्शा पास होते ही बदल जाएगा जमीन का स्वरूप, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिजनौर में बच्ची को पिता की ही गोली लगी: ईद मनाकर लौटते समय बेल्ट में लगे तमंचे से हुआ था फायर; पिता गिरफ्तार

बिजनौर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में ईद की खुशियां उस वक्त मातम में बदलती दिखीं, जब एक 6 वर्षीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में बच्ची को पिता की ही गोली लगी: ईद मनाकर लौटते समय बेल्ट में लगे तमंचे से हुआ था फायर; पिता गिरफ्तार

योगी सरकार के मंत्री का अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना: श्रृंगवेरपुर धाम में 'मस्जिद' हटाने की मांग पर अड़े डॉ. संजय निषाद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोमवार को उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब प्रदेश सरकार के मत्स्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  प्रयागराज 
योगी सरकार के मंत्री का अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना: श्रृंगवेरपुर धाम में 'मस्जिद' हटाने की मांग पर अड़े डॉ. संजय निषाद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव