सहारनपुर:वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल को मिला 'कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड'

नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता ने किया सम्मानित

School Ad

सहारनपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार और प्रखर राजनीतिक विश्लेषक सुरेंद्र सिंघल ने राष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का मान बढ़ाया है। नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस दीपांकर दत्ता ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुरेंद्र सिंघल को प्रतिष्ठित 'कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड' से सम्मानित किया।

मूल रूप से देवबंद निवासी और उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार सुरेंद्र सिंघल पिछले 45 वर्षों से लगातार पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राजनीति का दर्पण बने हुए हैं। लेखन कला में उन्हें महारत हासिल है। उनके द्वारा लिखे गए राजनीतिक लेख और विश्लेषण राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ते हैं।

चैत्र नवरात्र : चौथे दिन मां कुष्मांडा और मां श्रृंगार गौरी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु ये भी पढ़ें  चैत्र नवरात्र : चौथे दिन मां कुष्मांडा और मां श्रृंगार गौरी के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु

प्रतिष्ठित संस्थानों में दी सेवाएं
सुरेंद्र सिंघल की लेखनी का विस्तार देश के सबसे बड़े मीडिया समूहों तक है। पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। वहीं इंडिया टुडे में कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश की राजनीति पर विशेष लेख लिखे। यूएनआई समाचार एजेंसी में लंबे समय से सहारनपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके अलावा नई दिल्ली और यूपी की प्रमुख खबरों के साथ-साथ संपादकीय पृष्ठ पर उनके लेख निरंतर प्रकाशित होते हैं।

“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान ये भी पढ़ें  “सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

सम्मान से जनपद में हर्ष की लहर
जस्टिस दीपांकर दत्ता द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने की खबर मिलते ही सहारनपुर के बुद्धिजीवियों और पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई। पद्मश्री भारत भूषण, वरिष्ठ पत्रकार यश प्रभाकर, हर्ष प्रभाकर, अशोक गुप्ता, और प्रधानाचार्य अरुण गोयल सहित जिले के प्रमुख लेखकों, समाजसेवियों और अधिवक्ताओं ने इसे जनपद की बड़ी उपलब्धि बताया है।इस सम्मान के लिए डॉ. पीडी गर्ग, डॉ. डीके जैन, डॉ. अनवर सईद, और शीतल टंडन जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंघल जी की यह उपलब्धि नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक का कार्य करेगी।

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर प्रशासन और संतों में ठनी; डीएम ने बताया 'सड़क हादसा', देवकीनंदन ठाकुर बोले— "यह गहरी साजिश, क्या प्रशासन सो रहा है?" ये भी पढ़ें  मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' की मौत पर प्रशासन और संतों में ठनी; डीएम ने बताया 'सड़क हादसा', देवकीनंदन ठाकुर बोले— "यह गहरी साजिश, क्या प्रशासन सो रहा है?"

 

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

NHAI ला सकता है नया AI सिस्टम, अब हाईवे के गड्ढे और खराबी खुद पकड़ेंगे स्मार्ट कैमरे, 40000KM सड़क होगी हाईटेक

अब भारत के हाईवे सफर को और ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। नेशनल हाईवे...
ऑटोमोबाइल 
NHAI ला सकता है नया AI सिस्टम, अब हाईवे के गड्ढे और खराबी खुद पकड़ेंगे स्मार्ट कैमरे, 40000KM सड़क होगी हाईटेक

नई दिल्ली: एम्स में हरीश राणा का निधन; देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले में 13 साल बाद थमीं सांसें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हरीश राणा का मंगलवार को निधन हो...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
नई दिल्ली: एम्स में हरीश राणा का निधन; देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले में 13 साल बाद थमीं सांसें

हैदराबाद के कई पेट्रोल पंपों पर 'स्टॉक खत्म' के बोर्ड लगे, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

हैदराबाद। मंगलवार को हैदराबाद के कई पेट्रोल पंप बंद रहे, जबकि खुले हुए कुछ पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी...
Breaking News  राष्ट्रीय 
हैदराबाद के कई पेट्रोल पंपों पर 'स्टॉक खत्म' के बोर्ड लगे, सरकार ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा

जूस या शुगर ड्रिंक? राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स पर उठाए गंभीर सवाल

देश में बिक रहे “फ्रूट जूस” को लेकर अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स...
Breaking News  राष्ट्रीय 
जूस या शुगर ड्रिंक? राघव चड्ढा ने फूड ब्रांड्स पर उठाए गंभीर सवाल

उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
केशव मौर्य का सपा पर वार: बोले- 40 हजार का वादा 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', 2027 में खिलेगा कमल

सहारनपुर : किसान- मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

सहारनपुर (नकुड)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा नकुड़ में किसान- मजदूर संगठन की मासिक बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न नुकसान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : किसान- मजदूर संगठन की बैठक में किसानों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा करते हुए एसडीएम को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

औरैया दोहरा हत्याकांड: पूर्व MLC कमलेश पाठक को 6 साल की सजा, 8 अन्य को 5-5 साल की जेल

औरैया। बहुचर्चित डबल मर्डर प्रकरण में मंगलवार को बड़ा फैसला सामने आया। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित आरोपितों को कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
औरैया दोहरा हत्याकांड: पूर्व MLC कमलेश पाठक को 6 साल की सजा, 8 अन्य को 5-5 साल की जेल

जौनपुर महोत्सव में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न , प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार से शुरू हुए तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव के पहले दिन शाही किला परिसर...
उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 जौनपुर महोत्सव में 600 से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न , प्रभारी मंत्री ने दिया आशीर्वाद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव