सहारनपुर: ग्रांड रिसोर्ट की गैस पाइपलाइन में भड़की आग; दमकल विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा

On
School Ad

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित ग्रांड रिसोर्ट में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां से गुजर रही गैस पाइपलाइन में अचानक भीषण आग लग गई। थाना सदर बाजार क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना से रिसोर्ट और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग और रिसोर्ट कर्मचारियों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

घटना की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिसोर्ट के पास पड़े कूड़े में आग लगी थी, जिसकी तपिश से गैस पाइपलाइन में रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते रिसाव ने विकराल आग का रूप धारण कर लिया और लपटें ऊंची उठने लगीं। घटना के समय रिसोर्ट में मौजूद लोगों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रिसोर्ट के कर्मचारियों ने तुरंत अपने इंटरनल फायर सेफ्टी सिस्टम का उपयोग कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया।

उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध ये भी पढ़ें  उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गैस पाइपलाइन में लगी आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है, लेकिन प्रथम दृष्टया कूड़े की आग से पाइपलाइन डैमेज होना ही मुख्य कारण लग रहा है।

मथुरा में भीषण बवाल: गौ-तस्करों ने 'फरसा वाले बाबा' को गाड़ी से कुचला, मौत; आगरा-दिल्ली हाईवे पर पथराव, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं ये भी पढ़ें  मथुरा में भीषण बवाल: गौ-तस्करों ने 'फरसा वाले बाबा' को गाड़ी से कुचला, मौत; आगरा-दिल्ली हाईवे पर पथराव, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं

राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को अन्य इमारतों तक पहुँचने से पहले ही बुझा दिया गया। फिलहाल, गैस एजेंसी के तकनीकी विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि पाइपलाइन की मरम्मत कर रिसाव को पूरी तरह बंद किया जा सके। सदर बाजार पुलिस मामले की वैधानिक जांच में जुटी है।

मथुरा में फिल्मी अंदाज में दबिश, सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र को उठा ले गई पुलिस; व्यापारियों ने 'अपहरण' समझ काटा हंगामा ये भी पढ़ें  मथुरा में फिल्मी अंदाज में दबिश, सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र को उठा ले गई पुलिस; व्यापारियों ने 'अपहरण' समझ काटा हंगामा

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लाख रूपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

शामली: एलम में कोचिंग जाती छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध पर दो युवकों ने की अभद्रता,  पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

शामली। जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा एलम में एक बार फिर शोहदों का आतंक सामने आया है।...
शामली 
शामली: एलम में कोचिंग जाती छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध पर दो युवकों ने की अभद्रता,  पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

गाजियाबाद: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 'लोक अदालत' का सफल आयोजन; 50 आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

   गाजियाबाद। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद द्वारा मंगलवार, 24 मार्च 2026 को...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 'लोक अदालत' का सफल आयोजन; 50 आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नदीम को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नदीम को किया गिरफ्तार

मुरादाबाद: विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की अनोखी पहल, भतीजी की शादी में शुद्ध शाकाहारी और ‘व्रत काउंटर’ की व्यवस्था

मुरादाबाद। सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की मिसाल पेश करते हुए मुरादाबाद के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने अपनी भतीजी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की अनोखी पहल, भतीजी की शादी में शुद्ध शाकाहारी और ‘व्रत काउंटर’ की व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लाख रूपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नदीम को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नदीम को किया गिरफ्तार

मुरादाबाद: विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की अनोखी पहल, भतीजी की शादी में शुद्ध शाकाहारी और ‘व्रत काउंटर’ की व्यवस्था

मुरादाबाद। सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की मिसाल पेश करते हुए मुरादाबाद के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने अपनी भतीजी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की अनोखी पहल, भतीजी की शादी में शुद्ध शाकाहारी और ‘व्रत काउंटर’ की व्यवस्था

मुरादाबाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दलित समाज में खुशी, सड़कों पर लड्डू बांटकर मनाया जश्न

मुरादाबाद। सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद मुरादाबाद में दलित समाज के लोगों के बीच खुशी का माहौल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दलित समाज में खुशी, सड़कों पर लड्डू बांटकर मनाया जश्न

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव