मुरादाबाद: विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की अनोखी पहल, भतीजी की शादी में शुद्ध शाकाहारी और ‘व्रत काउंटर’ की व्यवस्था

मुरादाबाद। सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान की मिसाल पेश करते हुए मुरादाबाद के विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने अपनी भतीजी की शादी में एक अनोखी पहल की, जिसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। उन्होंने शादी समारोह में सभी मेहमानों के लिए शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था कराई, जिससे हर वर्ग के लोग बिना किसी संकोच के समारोह में शामिल हो सकें।
खास बात यह रही कि नवरात्रि के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए व्रत रखने वाले मेहमानों के लिए अलग से विशेष ‘व्रत काउंटर’ बनाया गया। इस काउंटर पर कूटू के आटे से बने व्यंजन और ताजे फलों की व्यवस्था की गई, ताकि व्रतधारी मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे भी पूरी श्रद्धा के साथ भोजन ग्रहण कर सकें।
ये भी पढ़ें वाराणसी एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बारहसिंगा हिरण की सींग बरामद, यात्री से गहन पूछताछइस पहल को न केवल मेहमानों ने सराहा, बल्कि इसे सामाजिक समरसता और भाईचारे का एक मजबूत संदेश भी माना जा रहा है। शादी समारोह में पहुंचे लोगों का कहना था कि इस तरह की सोच समाज में एकता और आपसी सम्मान को बढ़ावा देती है।
स्थानीय लोगों और सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने विधायक मोहम्मद फहीम इरफान की इस पहल की खुले दिल से प्रशंसा की। उनका मानना है कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास को भी मजबूत करते हैं।
इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि पारिवारिक कार्यक्रम भी सामाजिक संदेश देने का एक सशक्त माध्यम बन सकते हैं। नवरात्रि के सम्मान में की गई यह व्यवस्था न केवल धार्मिक आस्था का सम्मान है, बल्कि गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत झलक भी प्रस्तुत करती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां