टीएमयू लॉ की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में वैश्विक सहभागिता, यूएसए, मॉरीशस और नेपाल के विशेषज्ञ वर्चुअली जुड़े

School Ad

 

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन वैश्विक सहभागिता के साथ हुआ। “बिल्डिंग डेमोक्रेसी थ्रू लॉ एंड इन्फॉर्मेशन” विषय पर आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन देश-विदेश के प्रतिष्ठित कानूनी शिक्षाविदों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

13 साल के नवरत्न यादव बने सपा के ‘नन्हा सिपाही’,“अखिलेश का फेवरेट बॉय ये भी पढ़ें  13 साल के नवरत्न यादव बने सपा के ‘नन्हा सिपाही’,“अखिलेश का फेवरेट बॉय

संगोष्ठी के दूसरे दिन ब्लेंडेड मोड में आयोजित सत्रों में अमेरिका की जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से लॉ के प्रोफेसर रिचर्ड एल. रॉ, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी मॉरीशस से प्रोफेसर भावना महादेव और नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर राजीव बस्तौला ने बतौर की-नोट स्पीकर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती में कानून और सूचना की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला और वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में कानूनी शिक्षा के बदलते स्वरूप पर चर्चा की।

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत का मामला: विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर ये भी पढ़ें  मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत का मामला: विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर

गौरतलब है कि इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में किया था, जबकि डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ के कुलपति प्रो. आर.के. मित्तल ने की-नोट स्पीकर के रूप में अपने विचार रखे थे।

10 लाख हिंदू बेटियों की शादी?— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के दावे से हड़कंप ये भी पढ़ें  10 लाख हिंदू बेटियों की शादी?— शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के दावे से हड़कंप

टीएमसीएलएलएस के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि यह संगोष्ठी शोधार्थियों और विधि संकाय के शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जहां उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिला है।

समापन सत्र (वेलिडिक्ट्री) में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र भारतीय समाज की मूल विशेषता है और इसे मजबूत बनाए रखने में कानून की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने लॉ के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इमोशनल इंटेलिजेंस (EI) के बीच संतुलन और समन्वय बेहद जरूरी है।

कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों में कुल 21 ऑफलाइन और 43 ऑनलाइन शोध पत्र प्रस्तुत किए गए, जो इस आयोजन की अकादमिक गंभीरता और व्यापकता को दर्शाते हैं। इन सत्रों में एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के पूर्व डीन प्रो. सुभाष चंद्र गुप्ता, एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की प्रो. अपर्णा मल्होत्रा और केजीके कॉलेज मुरादाबाद के प्रो. अजय कुमार सिंह समेत कई शिक्षाविदों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वेलिडिक्ट्री सत्र में प्रिंसिपल प्रो. एस.के. सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. अमित वर्मा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. बिष्णानंद दुबे, श्री योगेश गुप्ता, डॉ. कृष्णमोहन मालवीय, डॉ. सुशीम शुक्ला, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. साक्षी गुप्ता, डॉ. नम्रता जैन और श्री सौरभ बटार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कुल मिलाकर, यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी न केवल अकादमिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हुई, बल्कि इसने वैश्विक स्तर पर विधि शिक्षा और लोकतंत्र के बीच संबंधों को समझने का एक सशक्त मंच भी प्रदान किया।

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंसूरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, ट्रॉली पलटने से मची अफरा-तफरी, चालक बाल-बाल बचा

मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा टल गया, जब...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंसूरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, ट्रॉली पलटने से मची अफरा-तफरी, चालक बाल-बाल बचा

शामली: अखिल भारतीय जाट महासभा ने गैस सिलेंडर और डीएपी की कमी पर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय जाट महासभा ने क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी कमी व गैस की खुलेआम कालाबाजारी, डीएपी...
शामली 
शामली: अखिल भारतीय जाट महासभा ने गैस सिलेंडर और डीएपी की कमी पर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर: पुलिसकर्मी की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम,तहसीलदार ने मौके पर जाकर रुकवाया निर्माण कार्य

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। थाना मीरापुर क्षेत्र के ग्राम मुझेड़ा सादात में सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे के एक मामले में...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिसकर्मी की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम,तहसीलदार ने मौके पर जाकर रुकवाया निर्माण कार्य

सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: किथोड़ा में बच्चों का मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम किथोड़ा में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बच्चों के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: किथोड़ा में बच्चों का मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को किया गिरफ्तार

सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने दो गौकशों को गिरफ्तार कर बरामद किए उपकरण और गौवंश के कंकाल

सहारनपुर। थाना सरसावा पुलिस ने गौकशी मंे वांछित दो गौकशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही पर गौकशी के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने दो गौकशों को गिरफ्तार कर बरामद किए उपकरण और गौवंश के कंकाल

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

सहारनपुर। थाना गंगोह पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लाख रूपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने नशा तस्कर मोनिश को गिरफ्तार कर 10 लाख की स्मैक बरामद की

सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नदीम को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना बेहट पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी नदीम को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव