मुजफ्फरनगर: पुलिसकर्मी की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम,तहसीलदार ने मौके पर जाकर रुकवाया निर्माण कार्य

ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, दोबारा निर्माण पर मुकदमा दर्ज करने की सख्त चेतावनी

School Ad

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। थाना मीरापुर क्षेत्र के ग्राम मुझेड़ा सादात में सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जे के एक मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर सरकारी भूमि पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया और दोषी व्यक्ति को कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार, एक पुलिस कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर सरकारी भूमि पर बार-बार अवैध निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा था। इससे पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारी कई बार मौके पर पहुँचकर निर्माण कार्य रुकवा चुके थे, लेकिन संबंधित व्यक्ति अधिकारियों को चकमा देकर दोबारा निर्माण शुरू कर देता था।

मुजफ्फरनगर: सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल; मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बंधे 74 जोड़े ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल; मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बंधे 74 जोड़े

तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने संभाली कमान
मंगलवार को एक बार फिर उक्त व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय कुमार, कानूनगो संजीव शर्मा तथा हल्का लेखपाल ओमवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुँच गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर अवैध निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस भूमि पर दोबारा निर्माण किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरनगर: बेलडा में श्री साईं धाम मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बेलडा में श्री साईं धाम मंदिर में हुई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

ग्रामीणों ने की कब्जा मुक्त कराने की मांग
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने सरकारी भूमि को पूरी तरह कब्जा मुक्त कराने और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार की इस तत्परता की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है, जिससे भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

मुजफ्फरनगर: तीन दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में उमड़ा मरीजों का सैलाब; लंबी कतारों में बेहाल हुए तीमारदार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: तीन दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में उमड़ा मरीजों का सैलाब; लंबी कतारों में बेहाल हुए तीमारदार

Views: 53

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आफताब आलम | मीरापुर प्रतिनिधि Picture

सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

  नई दिल्ली। कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह की याचिका पर मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में   सुनवाई...
Breaking News  मनोरंजन 
कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

मुजफ्फरनगर: खुजेडा गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, मासूम व महिला समेत चार गंभीर घायल

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेडा में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खुजेडा गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, मासूम व महिला समेत चार गंभीर घायल

महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

योगी सरकार का 'ऑपरेशन क्लीन': पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर सर्जिकल स्ट्राइक, प्रदेश भर में अब तक 12,732 ठिकानों पर छापे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का 'ऑपरेशन क्लीन': पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर सर्जिकल स्ट्राइक, प्रदेश भर में अब तक 12,732 ठिकानों पर छापे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव