कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

नई दिल्ली। कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह की याचिका पर मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ में एक दैवीय चरित्र के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर दर्ज शिकायत और एफआईआर को खारिज करने की मांग की है। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए आपत्तियां दर्ज करने में हुई देरी पर सवाल उठाया और कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कोर्ट ने टिप्पणी की कि रणवीर सिंह का रवैया सही नहीं था, लेकिन ऐसा लग रहा है कि अदालत उनकी माफी स्वीकार करने को तैयार है। मामले की अगली सुनवाई अब 10 अप्रैल को होगी।
ये भी पढ़ें चंदौली: दो SDM के बीच हाई-प्रोफाइल विवाद; ससुर ने दामाद पर लगाया नपुंसकता और ब्लैकमेलिंग का आरोपसुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना। जस्टिस नागप्रसन्ना ने कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को बोलते समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि उनकी बातों का व्यापक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि पिछले साल गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान मंच पर रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी के 'कांतारा' फिल्म में निभाए गए 'दैव' के किरदार से प्रेरित एक दृश्य की मिमिक्री की थी। इसके बाद उनके इस कृत्य का जमकर विरोध हुआ था। कुछ धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भगवान पंजुरली (कांतारा में दिखाए गए दैवीय चरित्र) का अपमान माना।
ये भी पढ़ें EC का डिजिटल दांव: राजनीतिक दलों को दूरदर्शन और AIR पर प्रचार के लिए मिलेंगे डिजिटल वाउचर
इसे लेकर उनके खिलाफ कर्नाटक में कई जगहों पर शिकायतें दर्ज कराई गईं। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि रणवीर सिंह ने हिंदू देवता और स्थानीय आस्था को ठेस पहुंचाई है। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की। रणवीर सिंह ने इन एफआईआर को खारिज करने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की। वहीं, मामले को लेकर बढ़े विवाद के बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां