शामली: अखिल भारतीय जाट महासभा ने गैस सिलेंडर और डीएपी की कमी पर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

शामली। अखिल भारतीय जाट महासभा ने क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की भारी कमी व गैस की खुलेआम कालाबाजारी, डीएपी व खाद की कमी सहित कई जनहित की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से समाधान की मांग की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में इन दिनों गैस सिलेंडरों की काफी कमी है, खुलेआम गैस की कालाबाजारी की जा रही है जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है वहीं दोगुनी कीमत देकर गैस सिलेंडर खरीदना पड रहा है। इसके अलावा किसानों को डीएपी, एनपीके खाद भी नहीं मिल पा रही है जिससे आने वाले समय में कृषि उत्पादन प्रभावित होगा और देश में भुखमरी के हालात भी पैदा हो सकते हैं। वहीं क्षेत्र मे आवारा पशु किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। उन्होंने जनपद के विभिन्न स्थानों पर होने वाली सडक दुर्घटनाओं पर भी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे मार्गों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, किसानों को समय पर डीएपी, एनपीके खाद उपलब्ध कराने, आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने, शामली बाईपास पर सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर, लाइट, पुलिस निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की। इस अवसर पर पप्पू लपराना, विरेन्द्र, बहादुर सिंह, अमजद खान, अरविन्द खोडसमा, परमवीर, विनय कुमार, सौराम प्रधान, हर्ष, सुमित आदि भी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां