शामली: नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने से युवती सहित दर्जनों लोग बीमार

शामली। नवरात्र के दौरान कुट्टू का आटा खाने से लोगों की तबीयत बिगडने का सिलसिला जारी है। क्षेत्र के गांव टिटौली में व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से एक युवती की हालत खराब हो गयी। परिजनों ने युवती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार जनपद मंे नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करने से लोगों की हालत बिगड रही है। नवरात्रों के दौरान अब तक दो दर्जन से अधिक लोग बीमार पड चुके हैं जिनका शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है लेकिन बीमार लोगों की संख्या बढती जा रही है। क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी अक्षा ने सोमवार की रात व्रत के चलते कुट्टू के आटे से बनी पकौडी का सेवन किया था, देर रात अक्षा की हालत खराब हो गयी और उसे उल्टी दस्त, पेटदर्द की शिकायत हो गयी। परिजनों ने पहले उसे गांव के ही एक चिकित्सक को दिखाया लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके बाद परिजन मंगलवार की सुबह अक्षा को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। उपचार के बाद अक्षा की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां