शामली: गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से आम लोगों को हो रही मुश्किलें

शामली। शामली जिले में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे घंटों गैस एजेंसियों पर खडे रहते हैं लेकिन फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लोग गैस एजेंसियों पर गोदामांे के चक्कर काटने को मजबूर हैं। गैस की बुकिंग भी नहीं हो पा रही है जिससे स्थित विकट होती जा रही है।
जानकारी के अनुसार ईरान व इजराइज के बीच चल रहे भीषण युद्ध का असर पूरे देश पर नजर आ रहा है। देश में रसोई गैस की भारी किल्लत हो गयी है। शामली जनपद भी इससे अछूता नहीं है। शामली की गैस एजेंसियों पर सुबह 7 बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग जाती है लेकिन घंटों लाइन मंे खडे रहने के बावजूद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लोगों का आरोप है कि काफी प्रयास के बावजूद भी ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है, अगर बुकिंग हो भी जाती है तो कई-कई दिन तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। मंगलवार को भी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की काफी लंबी लाइन लगी रही। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई दिन पहले से ऑनलाइन गैस बुक कर रखी है और उनके पास डीएसी नंबर भी मौजूद है. लेकिन, एजेंसी और गोदाम से उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि 10 से 15 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिली है. सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है, जो सुबह से लाइन में लगकर इंतजार कर रही हैं. गर्मी और भीड़ के बीच हालात और भी मुश्किल हो रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां