शामली: जलालाबाद-लुहारी मार्ग पर खाई में पलटी तेज रफ्तार बाइक, दंपती व मासूम गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

ससुराल से लौट रहे परिवार के साथ 'कट' मारने से हुआ हादसा

School Ad

थानाभवन। जलालाबाद-लुहारी मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक द्वारा अचानक 'कट' मारे जाने के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद के हसनपुर लुहारी निवासी शहजाद अपनी पत्नी जया और बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे जलालाबाद-लुहारी मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। बाइक सवार ने शहजाद की बाइक के आगे अचानक कट मार दिया, जिससे संतुलन बिगड़ गया और शहजाद की बाइक सीधे खाई में जा गिरी।

शामली: नवरात्र में कुट्टू के आटे से लोगों की तबीयत बिगड़ी, दंपत्ति की हालत गंभीर ये भी पढ़ें  शामली: नवरात्र में कुट्टू के आटे से लोगों की तबीयत बिगड़ी, दंपत्ति की हालत गंभीर

गंभीर चोटों के कारण स्थिति चिंताजनक
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर खाई से घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, शहजाद, जया और बच्चे को काफी अंदरूनी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

शामली: नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने से युवती सहित दर्जनों लोग बीमार ये भी पढ़ें  शामली: नवरात्र में कुट्टू का आटा खाने से युवती सहित दर्जनों लोग बीमार

पुलिस जांच में जुटी, फिलहाल कोई तहरीर नहीं
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन अस्पताल पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ कोई कानूनी तहरीर नहीं दी गई थी। स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है ताकि कट मारने वाले बाइक सवार का पता लगाया जा सके।

शामली में 'जहरीला' हुआ कुट्टू का आटा, टिटौली की युवती समेत दो दर्जन से अधिक लोग बीमार ये भी पढ़ें  शामली में 'जहरीला' हुआ कुट्टू का आटा, टिटौली की युवती समेत दो दर्जन से अधिक लोग बीमार

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियों को खंडित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

  नई दिल्ली। कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह की याचिका पर मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में   सुनवाई...
Breaking News  मनोरंजन 
कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

मुजफ्फरनगर: खुजेडा गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, मासूम व महिला समेत चार गंभीर घायल

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेडा में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खुजेडा गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, मासूम व महिला समेत चार गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियों को खंडित...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शाहजहांपुर में चला योगी का हंटर:शहीदों की मूर्तियां खंडित करने वाली कंपनी ब्लैकलिस्ट

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव