शामली: ईरान-इजरायल युद्ध की तपिश शामली के चूल्हों तक, रसोई गैस के लिए हाहाकार, 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

गैस एजेंसियों पर सुबह 7 बजे से लग रही लंबी कतारें, ऑनलाइन बुकिंग फेल, डीएसी नंबर होने के बावजूद खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता

School Ad

शामली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इजरायल के बीच छिड़े भीषण युद्ध का सीधा असर अब आम आदमी की रसोई तक जा पहुँचा है। शामली जनपद में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के कारण स्थितियां विकट होती जा रही हैं। गैस एजेंसियों और गोदामों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन घंटों लाइन में धक्के खाने के बाद भी लोगों को खाली सिलेंडर के साथ ही घर लौटना पड़ रहा है।

जानकारों के अनुसार, खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है, जिसका असर पूरे देश सहित शामली जनपद में भी साफ नजर आ रहा है। जिले की गैस एजेंसियों पर आपूर्ति में भारी कमी आई है, जिससे मांग और पूर्ति का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है।

शामली में ‘वंदे मातरम् चौक’ नामकरण की मांग, विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन ये भी पढ़ें  शामली में ‘वंदे मातरम् चौक’ नामकरण की मांग, विश्व हिंदू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रही डिलीवरी
मंगलवार को शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह 7 बजे से ही पुरुषों, महिलाओं और बुजुर्गों की लंबी-लंबी लाइनें देखी गईं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन बुकिंग करने में भारी तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। जिन लोगों की बुकिंग सफल हो गई है और जिनके पास डीएसी (DAC) नंबर भी आ चुका है, उन्हें भी 10 से 15 दिनों के इंतजार के बाद सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बीच घंटों खड़े रहने से बुजुर्गों और महिलाओं की हालत खराब हो रही है।

शामली: शामली में 11वीं की छात्रा एकता जांगिड़ बनीं एक दिन की 'जिला विद्यालय निरीक्षक'  ये भी पढ़ें  शामली: शामली में 11वीं की छात्रा एकता जांगिड़ बनीं एक दिन की 'जिला विद्यालय निरीक्षक' 

जनता का दर्द: रसोई का बजट और समय दोनों बर्बाद
गैस एजेंसी पर खड़े उपभोक्ताओं ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि बुकिंग के लिए गोदामों के चक्कर काट-काट कर वे थक चुके हैं। घर में गैस खत्म होने के कारण खाना बनाना दूभर हो गया है। लोगों का कहना है कि एजेंसी संचालक आपूर्ति न होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। यदि जल्द ही आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट सकता है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस किल्लत को लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है।

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और शंकराचार्य गद्दी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण सेना का शंखनाद; नए पदाधिकारियों की घोषणा ये भी पढ़ें  मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और शंकराचार्य गद्दी की रक्षा के लिए श्री कृष्ण सेना का शंखनाद; नए पदाधिकारियों की घोषणा

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

  नई दिल्ली। कांतारा मिमिक्री विवाद को लेकर अभिनेता रणवीर सिंह की याचिका पर मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में   सुनवाई...
Breaking News  मनोरंजन 
कांतारा मिमिक्री विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में रणवीर सिंह की याचिका पर 10 अप्रैल को होगी सुनवाई

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

मुजफ्फरनगर: खुजेडा गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, मासूम व महिला समेत चार गंभीर घायल

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खुजेडा में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खुजेडा गांव में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला, मासूम व महिला समेत चार गंभीर घायल

महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंगलवार को देश की राजधानी में...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर कट के लिए गडकरी से मिले नरेश टिकैत, दोघट क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

महोबा । उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
महोबा में महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या की पुष्टि

योगी सरकार का 'ऑपरेशन क्लीन': पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर सर्जिकल स्ट्राइक, प्रदेश भर में अब तक 12,732 ठिकानों पर छापे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का 'ऑपरेशन क्लीन': पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर सर्जिकल स्ट्राइक, प्रदेश भर में अब तक 12,732 ठिकानों पर छापे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव