13 साल के नवरत्न यादव बने सपा के ‘नन्हा सिपाही’,“अखिलेश का फेवरेट बॉय

राजनीति में जहां बड़े-बड़े नेता अपनी पहचान बनाते हैं, वहीं अब एक 13 साल का बच्चा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
हम बात कर रहे हैं नवरत्न यादव की, जिन्हें लोग प्यार से “नन्हा सिपाही” भी कहते हैं।
नवरत्न हाल ही में क्रिकेटर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में नजर आए, जहां उन्होंने स्टेज पर जाकर बुके दिया।
लेकिन उनकी पहचान सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है।
नवरत्न, अखिलेश यादव के बड़े फैन हैं और समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में भी जाने जाते हैं।
साल 2022 में जब मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ था, तब महज 10 साल की उम्र में नवरत्न अपने घर से पैदल सैफई के लिए निकल पड़े थे।
हालांकि, पुलिस ने उन्हें कानपुर स्टेशन पर रोक लिया था।
उनकी इस लगन को देखकर अखिलेश यादव ने उन्हें अपने घर बुलाया और उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का वादा किया।
आज नवरत्न को वह बेटे की तरह मानते हैं।
नवरत्न सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं—रील्स बनाते हैं, साइकिल पर पार्टी के झंडे लगाकर घूमते हैं और बड़े नेताओं के साथ सेल्फी लेते नजर आते हैं।
हाल ही में एक वीडियो में अखिलेश यादव मजाक में उनसे पूछते नजर आए—
“रील ही बनाते हो या ABCD भी सीखी है?”
जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां