मुजफ्फरनगर: किथोड़ा में बच्चों का मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, घर में घुसकर युवक पर धारदार हथियारों से हमला
दुकान पर सामान लेने के दौरान शुरू हुआ झगड़ा, घायल अस्पताल में भर्ती

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के ग्राम किथोड़ा में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बच्चों के बीच हुए एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दुकान पर सामान लेने गए बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक पर दबंगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
घटना 23 मार्च 2026 की सुबह लगभग 10 बजे की है। ग्राम किथोड़ा निवासी अरशद के परिवार के नाबालिग बच्चे गांव की ही एक दुकान पर सामान लेने गए थे। बताया जाता है कि बच्चों ने सामान के पैसे पहले ही दे दिए थे, लेकिन दुकान पर मौजूद फैसल ने दोबारा पैसों की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर इकराम उर्फ मिचरू और फैसल ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घर में घुसकर किया जानलेवा हमला
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर अरशद का भाई अमजद मौके पर पहुँचा और बीच-बचाव का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी दौरान इकराम उर्फ मिचरू, साजिद और फैसल ने मिलकर अमजद पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए अमजद अपने घर की ओर भागा, लेकिन हमलावर धारदार हथियार लेकर उसके पीछे घर में भी घुस आए। साजिद और फैसल ने अमजद को दबोच लिया, जबकि इकराम ने उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: बाइक विवाद में रियावली नगला बना अखाड़ा; दो दिन में तीन बार पथराव, 16 उपद्रवी गिरफ्तारपुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
लहूलुहान हालत में परिजन अमजद को लेकर मीरापुर थाने पहुँचे, जहाँ से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ और फिर गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों—इकराम उर्फ मिचरू, साजिद और फैसल—के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: मोरना में नवरात्र व्रत में कुट्टू का आटा बना 'ज़हर', कचौरी खाने से कई लोग बीमारमीरापुर (Mirapur), मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), अपराध (Crime), खूनी संघर्ष (Violent Clash), पुलिस कार्रवाई (Police Action), किथोड़ा (Kithora).
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां