मुजफ्फरनगर: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक के ब्रेक फेल, कई वाहनों को रौंदा; बड़ा हादसा टला

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना होते-होते रह गई। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली बाईपास पर ब्रेक फेल होने के कारण एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक समेत कई कारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, हालांकि गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी और अचानक ब्रेक फेल होने से चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया। बेकाबू ट्रक ने सबसे पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। इसके बाद ट्रक ने लाइन में खड़ी स्कॉर्पियो और ऑल्टो कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कारें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में बाइक सवार युवक और युवती बाल-बाल बच गए। चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बचे युवक को मामूली चोटें आईं, लेकिन अपनी पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी बाइक की हालत देखकर वह मौके पर ही फूट-फूटकर रोने लगा। वहां मौजूद राहगीरों ने युवक को संभाला और उसे सांत्वना दी।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल; मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बंधे 74 जोड़ेहादसे के बाद चालक ने ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी, जिसे बाद में कुछ समझदार लोगों ने बीच-बचाव कर भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। सूचना मिलते ही नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मामले की कानूनी जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां