नई दिल्ली: एम्स में हरीश राणा का निधन; देश के पहले 'पैसिव यूथेनेशिया' मामले में 13 साल बाद थमीं सांसें

On
School Ad

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हरीश राणा का मंगलवार को निधन हो गया है।

हरीश राणा देश के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय से पैसिव यूथेनेशिया, यानी इच्छामृत्यु, की अनुमति मिली थी। दरअसल, हरीश राणा पिछले 13 साल से अधिक समय से कोमा में थे और उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। लंबे समय तक जीवन रक्षक प्रणाली पर निर्भर रहने के कारण उनके परिवार ने अदालत से इच्छामृत्यु की अनुमति की मांग की थी। इस मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को हरीश राणा को इच्छामृत्यु देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था। हरीश के परिवार की याचिका पर न्यायमूर्ति जेबी परदीवाला और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने यह फैसला सुनाया।

सीवान में मुखिया की गाड़ी से बाइक टकराने पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल ये भी पढ़ें  सीवान में मुखिया की गाड़ी से बाइक टकराने पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल

कोर्ट ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पूरी गरिमा के साथ इस प्रक्रिया को पूरा किया जाए। जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि यह बेहद दुखद है। यह हमारे लिए मुश्किल फैसला है, लेकिन इस लड़के (हरीश) को यूं अपार दुख में नहीं रख सकते। हम उस स्टेज में है, जहां हमें आखिरी फैसला लेना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा के परिवार की प्रशंसा करते हुए कोर्ट ने कहा कि उनके परिवार ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा। किसी से प्यार करने का मतलब है, सबसे बुरे समय में भी उनकी देखभाल करना। बता दें कि चंडीगढ़ में रह कर पढ़ाई कर रहे हरीश 2013 में अपने हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थी। उसके बाद से वह लगातार बिस्तर में अचेत हालत में है। लगातार बिस्तर पर पड़े रहने के कारण उनके शरीर पर घाव हो गए हैं। लकवाग्रस्त हरीश को सांस लेने, भोजन करने और रोजमर्रा की देखभाल के लिए चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ती है।

अमृतसर में रंधावा आत्महत्या प्रकरण पर रातभर हंगामा, पूर्वमंत्री भुल्लर, पिता, निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज ये भी पढ़ें  अमृतसर में रंधावा आत्महत्या प्रकरण पर रातभर हंगामा, पूर्वमंत्री भुल्लर, पिता, निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज

Views: 238

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना हुए दो बड़े जहाज; ला रहे 92,600 टन LPG: भारत सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को बताया कि एलपीजी से भरे दो जहाज - पाइन गैस और जग वसंत -...
Breaking News  राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना हुए दो बड़े जहाज; ला रहे 92,600 टन LPG: भारत सरकार

शामली: शामली में 11वीं की छात्रा एकता जांगिड़ बनीं एक दिन की 'जिला विद्यालय निरीक्षक' 

शामली। नारी सशक्तिकरण और स्वावलंबन को समर्पित प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति अभियान' (चरण 5.0) के अंतर्गत मंगलवार को...
शामली 
शामली: शामली में 11वीं की छात्रा एकता जांगिड़ बनीं एक दिन की 'जिला विद्यालय निरीक्षक' 

IPL 2026 से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम हाईटेक, 7 करोड़ खर्च कर सुरक्षा कड़ी, अब AI रखेगा हर फैन पर नजर

  आईपीएल 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर मैचों की मेजबानी चिन्नास्वामी...
खेल  क्रिकेट 
IPL 2026 से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम हाईटेक, 7 करोड़ खर्च कर सुरक्षा कड़ी, अब AI रखेगा हर फैन पर नजर

मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

नोएडा प्राधिकरण ने 24 वर्ष पूर्व उद्यमियों को आवंटित किया पशुचर भूमि, एनईए ने सीईओ से की शिकायत

नोएडा। उद्यमियों की संस्था नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करूणेश के साथ...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण ने 24 वर्ष पूर्व उद्यमियों को आवंटित किया पशुचर भूमि, एनईए ने सीईओ से की शिकायत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा

मुरादाबाद: डीआईजी और एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में सीओ राजेश कुमार तिवारी को एएसपी पदोन्नति पर दी बधाई

मुरादाबाद। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में एक महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जहां परिक्षेत्र के जनपद मुरादाबाद...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: डीआईजी और एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में सीओ राजेश कुमार तिवारी को एएसपी पदोन्नति पर दी बधाई

सहारनपुर : महिला और दो युवकों की सड़क हादसों में हुई मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में 62 वर्षीय एक महिला जुल्फाना पत्नी शाहिद और 19 वर्षीय छात्र   बिहारीगढ़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : महिला और दो युवकों की सड़क हादसों में हुई मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव