साइबर सेल ने फेसबुक फेक प्रोफाइल से ठगी के 30 हजार वापस कराए

मीरजापुर। कोतवाली कटरा की साइबर सेल टीम ने फेसबुक फेक प्रोफाइल के जरिए हुई ठगी के मामले में पीड़ित के 30 हजार रुपये वापस कराए हैं। इससे पीड़ित ने राहत की सांस ली है। खंदवा नाला गैवीघाट निवासी फिरोज खान ने 18 नवंबर 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर यूपीआई के माध्यम से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली।
मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। राशि वापस मिलने पर मंगलवार को फिरोज खान ने साइबर सेल टीम का आभार जताया। पुलिस ने उन्हें साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए और अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील की। कार्रवाई में थानाध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह, उप निरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी व कांस्टेबल इरफान अंसारी की अहम भूमिका रही।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां