मेरठ में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित: अनावरण से पहले असामाजिक तत्वों ने रची साजिश, सरधना के भगवानपुर में भारी तनाव

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कराई थी स्थापना; अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान और भीम आर्मी भी मौके पर पहुँची, 30 मार्च को होना है भव्य अनावरण

On
School Ad

मेरठ/सरधना। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगवानपुर में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश रची है। यहाँ संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा को अनावरण से ठीक पहले खंडित कर दिया गया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित ग्रामीण दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

संगीत सोम के प्रयासों से लगी थी प्रतिमा, 30 को था कार्यक्रम

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर  ये भी पढ़ें  इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

विशेष बात यह है कि बाबा साहेब की इस भव्य प्रतिमा की स्थापना पूर्व विधायक संगीत सोम द्वारा अपने निजी कोष से कराई गई थी। आगामी 30 मार्च को इसका विधिवत अनावरण प्रस्तावित था। संगीत सोम ने मौके पर पहुँचकर अधिकारियों से वार्ता की और स्पष्ट किया कि अनावरण अपने तय समय (30 मार्च) पर ही होगा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही: जिस विमान को कनाडा में 'नो एंट्री', उसे ही लेकर उड़े पायलट; 9 घंटे की उड़ान के बाद चीन के ऊपर से दिल्ली लौटा विमान ये भी पढ़ें  एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही: जिस विमान को कनाडा में 'नो एंट्री', उसे ही लेकर उड़े पायलट; 9 घंटे की उड़ान के बाद चीन के ऊपर से दिल्ली लौटा विमान

सीमा प्रधान और भीम आर्मी ने भी घेरा प्रशासन

महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान भी भगवानपुर पहुँचीं। उन्होंने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहेब के निर्देशों पर चलने वालों की आस्था को ठेस पहुँचाई गई है। उन्होंने मांग की कि जहाँ भी महापुरुषों की प्रतिमाएं हैं, वहाँ सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। वहीं, भीम आर्मी के मंडल प्रभारी विजेंद्र सूद ने भी टीम के साथ पहुँचकर प्रशासन से दोषियों पर रासुका जैसी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव, जांच शुरू

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एसपी ग्रामीण अभिजीत कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर डटे हुए हैं। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए नई प्रतिमा जल्द स्थापित कराने का आश्वासन दिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Views: 112

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

16 लाख छात्र कर रहे है, इंतजार... अप्रैल के दूसरे सप्ताह में 10वीं 12वीं के नतीजे जारी होने की संभावना

मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं के...
मध्य प्रदेश 
16 लाख छात्र कर रहे है, इंतजार... अप्रैल के दूसरे सप्ताह में 10वीं 12वीं के नतीजे जारी होने की संभावना

सहारनपुर : 15 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

सहारनपुर। 15 ग्राम स्मैक के साथ एक गैंगस्टर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 15 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों पर सांसद-विधायक संग की बैठक

  नोएडा । 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक और सफल      बैठक...
दिल्ली NCR  नोएडा 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों पर सांसद-विधायक संग की बैठक

इंदौर में सियासी पोस्टर से मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन पर 51000 का इनाम, रुपये की गिरावट पर बड़ा विवाद

मध्य प्रदेश में रुपये की गिरती कीमत को लेकर सियासत गरमा गई है। इंदौर में कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर लगाकर...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में सियासी पोस्टर से मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन पर 51000 का इनाम, रुपये की गिरावट पर बड़ा विवाद

लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

  नई दिल्ली। लैंड फॉर जॉब मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाई कोर्ट   इसके...
Breaking News  राष्ट्रीय 
लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, FIR रद्द करने की याचिका खारिज

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : 15 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

सहारनपुर। 15 ग्राम स्मैक के साथ एक गैंगस्टर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : 15 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार

मेरठ में भड़काऊ बयान से सियासी तूफान! शौकत अली के बयान पर बवाल

मेरठ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद तीखे और विवादास्पद बयान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भड़काऊ बयान से सियासी तूफान! शौकत अली के बयान पर बवाल

मेरठ में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित: अनावरण से पहले असामाजिक तत्वों ने रची साजिश, सरधना के भगवानपुर में भारी तनाव

मेरठ/सरधना। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगवानपुर में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित: अनावरण से पहले असामाजिक तत्वों ने रची साजिश, सरधना के भगवानपुर में भारी तनाव

Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के रोल पर पूजा पाल का निशाना

धुरंधर 2 फिल्‍म में प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद का ISI कनेक्शन दिखाया गया है। समाजवादी पार्टी ने फिल्‍म...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के रोल पर पूजा पाल का निशाना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव