इमरान खान की रिहाई के लिए 'टास्क फोर्स' पर PTI में रार, वरिष्ठ नेताओं ने दी टकराव टालने की सलाह

इस्लामाबाद। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी संस्थापक और अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई के लिए एक टास्क फोर्स बनाने का विरोध किया है। वरिष्ठ नेतृत्व ने अपना दृष्टिकोण खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी तक पहुंचा दिया है।
दुनिया न्यूज की सूत्रों पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इस समय पाकिस्तान और पूरी दुनिया एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इसलिए टास्क फोर्स बनाने के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। वरिष्ठ नेतृत्व ने सलाह दी कि अगर इस बार इस्लामाबाद मार्च किया जाता है तो पार्टी को गंभीर नुकसान हो सकता है।
नेतृत्व ने कहा कि मौजूदा हालात में विरोध प्रदर्शन का रास्ता चुनना कोई समझदारी भरा फैसला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स की भूमिका अंततः विरोध प्रदर्शनों के इर्द-गिर्द ही घूमेगी और मौजूदा परिस्थितियों में विरोध प्रदर्शन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उचित नहीं हैं। गौरतलब है कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने पार्टी संस्थापक की रिहाई के लिए 19 अप्रैल को टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां