तेहरान में भीषण विस्फोट, इजराइल पर मिसाइलों से हमला, लेबनान का कासमीयेह पुल ध्वस्त

तेहरान/तेल अवीव/बेरूत। ईरान की राजधानी तेहरान में आज अब से कुछ देर पहले भीषण विस्फोट हुए हैं। इजराइल का आसमान मिसाइलों की तेज रफ्तार से चमक उठा हुआ है। लेबनान में कासमीयेह पुल ध्वस्त कर दिया गया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से छिड़े युद्ध के थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस युद्ध से तेल और गैस का संकट गहरा गया है। दुनिया के तमाम हिस्सों में त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है।
अल जजीरा चैनल और द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्वी हिस्से में इस युद्ध में अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। राजधानी तेहरान का पूर्वी हिस्सा इससे हिल गया है। हमले की तीव्रता को देखते हुए हवाई रक्षा तंत्र (एयर डिफेंस सिस्टम) को सक्रिय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका-इजराइल ने एकीकृत हमला किया है।
तेहरान को दहलाने से पहले इजराइली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि ईरान पर हमले शुरू होने वाले हैं। इस बीच बताया गया है कि ईरान के खुर्रमबाद में हवाई हमले के बाद व्यापक तबाही हुई है। मिसाइलों और रॉकेट से किए गए हमले के बाद इलाके में ब्लैक आउट हो गया है। कुछ इमारतें मलबे के ढेर में बदल गई हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में एक अहम पुल को निशाना बनाया है। हमले में कासमीयेह पुल उड़ गया है। इससे यातायात और मानवीय सहायता की पहुंच बाधित हो गई। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने इस हमले की निंदा की है।
इजराइल का कहना है कि इस पुल का इस्तेमाल हिजबुल्लाह आतंकी करते थे। हिजबुल्लाल के हमलों को रोकने के लिए इसे नष्ट करना जरूरी था। आईडीएफ ने कहा है कि ईरान की क्लस्टर मिसाइलों से मध्य इजराइल में हुए नुकसान के बाद तेहरान पर हमला किया गया। ईरान के हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां