अंतर्राष्ट्रीय डेस्क: ईरान युद्ध पर घिरे राष्ट्रपति ट्रंप; डेमोक्रेट्स ने रणनीति और बढ़ती महंगाई पर दागे तीखे सवाल

On
School Ad

वाशिंगटन। अमेरिका में ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। शीर्ष डेमोक्रेट नेताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बनाते हुए युद्ध की बढ़ती लागत, स्पष्ट रणनीति की कमी और संघर्ष के लंबे खिंचने के खतरे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा कि इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं है। उन्होंने सीनेट में कहा, "ट्रंप का ईरान के साथ युद्ध चौथे हफ्ते में है और इसका कोई अंत नजर नहीं आ रहा।"

चक शूमर ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रपति आगे की योजना को लेकर साफ जवाब देने में विफल रहे हैं। चक शूमर ने व्हाइट हाउस के बयानों को भी विरोधाभासी बताया। उन्होंने कहा, "यह क्या हो रहा है? यह कमांडर-इन-चीफ की लीडरशिप नहीं है। या तो वह भ्रमित हैं, या सच नहीं बोल रहे, या दोनों एक साथ हैं।" उन्होंने इस युद्ध को अमेरिका में बढ़ती पेट्रोल कीमतों से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले गैस की औसत कीमत करीब 2.93 डॉलर प्रति गैलन थी, जो अब बढ़कर 3.94 डॉलर हो गई है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद देखी गई सबसे बड़ी मासिक उछालों में से एक है। चक शूमर ने सीनेट में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए रिपब्लिकन नेताओं से हस्तक्षेप करने की अपील की।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आगरा से 'लॉरेंस गैंग' का गुर्गा गिरफ्तार; शुभम लोनकर के इशारे पर की थी वारदात ये भी पढ़ें  रोहित शेट्टी फायरिंग केस: आगरा से 'लॉरेंस गैंग' का गुर्गा गिरफ्तार; शुभम लोनकर के इशारे पर की थी वारदात

उन्होंने कहा, "हमें जवाबदेही चाहिए, पारदर्शिता चाहिए, और सबसे जरूरी एक स्पष्ट रणनीति और अंत का रास्ता भी चाहिए।" इसी तरह, सीनेटर ग्रेग लैंड्समैन ने कहा, "अब समय आ गया है कि ईरान में अभियान समाप्त किया जाए। न इसका विस्तार हो और न ही जमीनी सैनिक भेजे जाएं।" ग्रेग लैंड्समैन के मुताबिक, अमेरिकी बलों ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन लॉन्च क्षमता को लगभग पूरी तरह नष्ट कर दिया है और हथियारों के ढांचे को निशाना बनाने का उद्देश्य पूरा हो चुका है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि अब और गहराई से शामिल होना अमेरिका को बिना रणनीति वाले लंबे युद्ध में फंसा सकता है। सीनेटर पीटर वेल्च ने भी सरकार के रुख की आलोचना की और युद्ध के लिए मांगे गए 200 अरब डॉलर के फंड का विरोध किया। उन्होंने कहा, "हमारा देश इस पीढ़ी के सबसे बड़े युद्ध में गहराई तक उतर चुका है, लेकिन अब तक सीनेट में एक भी सुनवाई नहीं हुई है।"

समृद्धि ज्वैलर्स पर 40 घंटे चला आयकर विभाग का छापा, करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन के मिले संकेत, डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेज जब्त ये भी पढ़ें  समृद्धि ज्वैलर्स पर 40 घंटे चला आयकर विभाग का छापा, करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन के मिले संकेत, डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेज जब्त

पीटर वेल्च ने इसके आर्थिक असर पर भी चिंता जताते हुए कहा कि पूरे देश में पेट्रोल की कीमतें कम से कम 1 डॉलर बढ़ गई हैं, जिससे एक आम अमेरिकी परिवार को सालाना करीब 2,000 डॉलर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उर्वरक और हीटिंग ऑयल की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त 1,000 डॉलर का बोझ पड़ सकता है। वहीं, सीनेटर सारा जैकब्स ने इस पूरे मामले को अमेरिकी विदेश नीति की बड़ी गलती बताया। उन्होंने कहा, "यह शायद अमेरिकी विदेश नीति की सबसे बड़ी चूकों में से एक है।" सारा जैकब्स ने यह भी कहा कि सरकार के पास आगे की कोई स्पष्ट योजना नहीं है और आम लोगों को यह तक नहीं बताया जा रहा कि यह युद्ध है क्या, इसका लक्ष्य क्या है और इसकी लागत कितनी होगी।

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़, "इस्तीफा काफी नहीं, अब गिरफ्तारी जरूरी"  ये भी पढ़ें  पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़, "इस्तीफा काफी नहीं, अब गिरफ्तारी जरूरी"

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अंटार्कटिका की शुष्क घाटियों में बहता ‘खूनी’ झरना, जानें 'ब्लड फॉल्स' पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक

नई दिल्ली। दुनिया भर में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके पीछे का रहस्य हैरत में डालता है। इस लिस्ट में...
Breaking News  लाइफस्टाइल 
अंटार्कटिका की शुष्क घाटियों में बहता ‘खूनी’ झरना, जानें 'ब्लड फॉल्स' पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक

हिसार में भीषण हादसे में पिता व तीन बेटियों की मौत, महिला गंभीर

हिसार। जिले में हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैबीपुर गांव के पास हुए दर्दनाक व भीषण हादसे में परिवार के चार...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
हिसार में भीषण हादसे में पिता व तीन बेटियों की मौत, महिला गंभीर

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

  नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को मजबूती के साथ खुला है। इसकी वजह मध्य पूर्व में तनाव   सोमवार...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

मुजफ्फरनगर के युवक की देहरादून में हत्या, कालेज में हुआ था संघर्ष 

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी B.Tech. के छात्र दिवांशु 21 वर्ष की देहरादून में हत्या कर दी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के युवक की देहरादून में हत्या, कालेज में हुआ था संघर्ष 

दिल्ली बजट 2026: ₹1.03 लाख करोड़ का ग्रीन बजट पेश, शिक्षा और पर्यावरण पर सबसे बड़ा दांव

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली बजट 2026: ₹1.03 लाख करोड़ का ग्रीन बजट पेश, शिक्षा और पर्यावरण पर सबसे बड़ा दांव

उत्तर प्रदेश

मेरठ: इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती और आरोप लगाने वाली महिला के बीच हुआ समझौता; महिला बोली- "दबाव में लगाए थे झूठे आरोप"

   मेरठ। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र निवासी प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती और आरोप लगाने वाली महिला के बीच हुआ समझौता; महिला बोली- "दबाव में लगाए थे झूठे आरोप"

मेरठ: शराबी का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई; नशीली दवा खिलाकर अधमरा कर सड़क पर फेंका

   मेरठ। जनपद के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। खत्ता रोड पर एक युवक को शराबी का...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शराबी का विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई; नशीली दवा खिलाकर अधमरा कर सड़क पर फेंका

बरेली नमाज विवाद: हाईकोर्ट में डीएम-एसएसपी का हलफनामा—'घर में नमाज पढ़ने से कभी नहीं रोका, शांति के लिए हुई थी कार्यवाही'

प्रयागराज/बरेली। बरेली में घर के भीतर नमाज अदा करने से रोकने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
बरेली नमाज विवाद: हाईकोर्ट में डीएम-एसएसपी का हलफनामा—'घर में नमाज पढ़ने से कभी नहीं रोका, शांति के लिए हुई थी कार्यवाही'

यूपी में लैंड यूज परिवर्तन का झंझट खत्म: नक्शा पास होते ही बदल जाएगा जमीन का स्वरूप, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन) अध्यादेश, 2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में लैंड यूज परिवर्तन का झंझट खत्म: नक्शा पास होते ही बदल जाएगा जमीन का स्वरूप, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव