अंटार्कटिका की शुष्क घाटियों में बहता ‘खूनी’ झरना, जानें 'ब्लड फॉल्स' पर क्या कहते हैं वैज्ञानिक

On
School Ad

नई दिल्ली। दुनिया भर में ऐसी कई जगहें हैं, जिनके पीछे का रहस्य हैरत में डालता है। इस लिस्ट में अंटार्कटिका की शुष्क घाटियों में स्थित ‘ब्लड फॉल्स’ का नाम शामिल है, जो दुनिया के सबसे रहस्यमयी और आश्चर्यजनक प्राकृतिक स्थलों में से एक है। ब्लड फॉल्स यानी लाल रंग का झरना ऐसा लगता है मानो खून बह रहा हो, लेकिन इसका कारण विज्ञान है, न कि कोई अलौकिक घटना। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा इस रहस्य पर से पर्दा उठाते हुए बताती है कि अंटार्कटिका में रॉस सागर और पूर्वी अंटार्कटिक हिम चादर के बीच स्थित शुष्क घाटियां पृथ्वी पर उन दुर्लभ जगहों में शामिल हैं, जहां बर्फ के बावजूद भूभाग बर्फ से मुक्त यानी उन जगहों पर बर्फ नहीं है।

कानपुर व काशी क्षेत्र के भाजपा जिला पदाधिकारी घोषित ये भी पढ़ें  कानपुर व काशी क्षेत्र के भाजपा जिला पदाधिकारी घोषित

बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल  ये भी पढ़ें  बांग्लादेश में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की बस से टक्कर में 12 लोगों की मौत, 20 घायल

इन घाटियों पर लगातार चलने वाली कैटाबेटिक हवाओं या ठंडी, शुष्क हवाओं के कारण बर्फ नहीं रहती हैं। इन घाटियों में कई झीलें हैं, जिनमें से एक है लेक बोनी। टेलर ग्लेशियर से निकलने वाला लाल रंग इसी झील में गिरता है और ‘ब्लड फॉल्स’ के नाम से जाना जाता है। यह लाल रंग लौह युक्त नमक यानी फेरस हाइड्रोक्साइड के कारण होता है। 1960 के दशक से वैज्ञानिक इस रहस्य को समझने की कोशिश कर रहे थे। साल 2003 में ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के बेरी लायंस की टीम ने इसका सबसे विश्वसनीय कारण बताया। उनके अनुसार, लाखों वर्ष पहले यह क्षेत्र समुद्र से जुड़ा था। जब समुद्र पीछे हटा, तो खारे पानी की झील बन गई।

उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध ये भी पढ़ें  उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

इसमें लौह युक्त लवण जमा हो गए। बाद में टेलर ग्लेशियर आगे बढ़ा और इस झील को ढक लिया। समय के साथ ये लवण ग्लेशियर के अंदर फंस गए और अब पिघलते हुए बाहर निकल रहे हैं। जब ये लवण हवा से मिलते हैं, तो ऑक्सीडाइज होकर लाल रंग के हो जाते हैं। ब्लड फॉल्स न केवल देखने में बेहद आकर्षक है, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह पृथ्वी के इतिहास, जलवायु परिवर्तन और यहां तक कि मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को समझने में मदद करता है। शोधकर्ता इन शुष्क घाटियों की झीलों का अध्ययन कर रहे हैं, क्योंकि इनमें मीठे और खारे पानी की झीलें दोनों मौजूद हैं। उदाहरण के लिए, बोनी और फ्राइक्सेल झीलें खारे पानी की हैं, जबकि होरे झील मीठे पानी की है। नासा के टेरा सैटेलाइट की 29 नवंबर 2000 को ली गई फॉल्स-कलर इमेज में ब्लड फॉल्स स्पष्ट दिखाई देता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि आगे की ड्रिलिंग और अध्ययन से इन झीलों के निर्माण और बदलाव के बारे में और अधिक जानकारी मिलेगी। 

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गाजियाबाद: दोस्ती और वफादारी का खूनी अंत; पत्नी और दोस्त के अवैध संबंधों के शक में पति ने की दोनों की हत्या

गाजियाबाद। लोनी की ट्रोनिका सिटी में 'आस्तीन के सांप' और 'दगाबाज दोस्त' की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसका...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: दोस्ती और वफादारी का खूनी अंत; पत्नी और दोस्त के अवैध संबंधों के शक में पति ने की दोनों की हत्या

देहरादून में मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या: कॉलेज में वर्चस्व की जंग में गई युवक की जान

मुजफ्फरनगर/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पढ़ाई करने गए मुजफ्फरनगर के एक होनहार छात्र की आपसी रंजिश और कॉलेज में...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
देहरादून में मुजफ्फरनगर के बीटेक छात्र की फावड़े से मारकर हत्या: कॉलेज में वर्चस्व की जंग में गई युवक की जान

एटा में ड्यूटी के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मंगलवार की सुबह एटा में तेनात पुलिस इंस्पेक्टर की परीक्षा ड्यूटी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
एटा में ड्यूटी के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत

गाजियाबाद: 'मिशन शक्ति 0.5' के दूसरे चरण का शंखनाद; महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली ने सड़कों पर भरा सुरक्षा का भरोसा

   गाजियाबाद। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को नई धार देने के लिए गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने 'मिशन शक्ति 0.5' के दूसरे...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: 'मिशन शक्ति 0.5' के दूसरे चरण का शंखनाद; महिला पुलिसकर्मियों की बाइक रैली ने सड़कों पर भरा सुरक्षा का भरोसा

लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार

मैनपुरी। जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डेल्हा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मैनपुरी-इटावा  
लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार

उत्तर प्रदेश

एटा में ड्यूटी के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में मंगलवार की सुबह एटा में तेनात पुलिस इंस्पेक्टर की परीक्षा ड्यूटी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मैनपुरी-इटावा  
एटा में ड्यूटी के दाैरान पुलिस इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ने से मौत

लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार

मैनपुरी। जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डेल्हा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मैनपुरी-इटावा  
लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार

शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर! शाहजहांपुर में बवाल, कांग्रेस का बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक बेहद संवेदनशील और विवादित मामला सामने आया है, जहां शहीद दिवस के दिन ही...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शहीदों की मूर्तियों पर बुलडोजर! शाहजहांपुर में बवाल, कांग्रेस का बड़ा आरोप

यूपी पुलिस की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त: 14 एसीपी तलब, शांतिभंग में 493 लोगों को जेल भेजने पर मांगा जवाब

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस को मिली 'मजिस्ट्रेट' की शक्तियों के कथित दुरुपयोग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  प्रयागराज  आगरा 
यूपी पुलिस की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त: 14 एसीपी तलब, शांतिभंग में 493 लोगों को जेल भेजने पर मांगा जवाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव