गाजियाबाद में 'आस्तीन के सांप' का खूनी अंत: पति ने पत्नी और 'दगाबाज' दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में बिछा दीं लाशें
अवैध संबंधों के चलते दोहरा हत्याकांड; जिस दोस्त को घर बुलाया उसी ने उजाड़ी गृहस्थी, पुलिस की 3 टीमें कर रही हैं कातिल की तलाश

गाजियाबाद/लोनी। जनपद के थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के बुद्ध बाजार मोहल्ले में 'विश्वासघात' और 'खूनी रंजिश' की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसका अंत दो मौतों के साथ हुआ। जिसे राशिद अपना सबसे जिगरी दोस्त मानता था, उसी दोस्त फहीम ने उसकी गृहस्थी में जहर घोल दिया। अवैध संबंधों के चलते उपजे इस विवाद ने सोमवार रात उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब राशिद ने अपनी पत्नी शबनम (36) और दोस्त फहीम (32) की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके पर ताला लगाकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें घर का भेदी ही निकला 'वो', दोस्ती की आड़ में किया वार
ये भी पढ़ें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: अलीगंज और इटौजा के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, 2 को नई तैनाती जानकारी के अनुसार, राशिद और फहीम पुराने दोस्त थे और साथ में लकड़ी का काम करते थे। इसी दोस्ती के नाते फहीम का राशिद के घर आना-जाना था। धीरे-धीरे फहीम और राशिद की पत्नी शबनम के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। जब राशिद को इस 'दगाबाजी' की भनक लगी, तो घर में कोहराम मच गया। सोमवार रात राशिद ने योजनाबद्ध तरीके से फहीम को फोन कर अपने नए मकान पर बुलाया, जहाँ तीनों के बीच जमकर कहासुनी हुई।
आधी रात को खूनी संघर्ष, मासूम बच्चा बना चश्मदीद
देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा कि आपे से बाहर हुए राशिद ने हथियार से हमला कर अपनी पत्नी और दोस्त को मौत की नींद सुला दिया। वारदात के वक्त घर में एक छोटा बेटा मौजूद था, जबकि अन्य 6 बच्चे दूसरे मकान में थे। रात करीब 12:40 बजे यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली। जब ट्रोनिका सिटी पुलिस मौके पर पहुंची, तो कमरे के अंदर शबनम और फहीम के खून से लथपथ शव पड़े मिले। सोफा और फर्श खून से सना हुआ था।
पुलिस की 3 टीमें दे रही हैं दबिश
डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फरार आरोपी पति राशिद की तलाश में पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग 'दोस्ती में दगा' की इस कहानी पर चर्चा कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां