अक्षरा सिंह की फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

On
School Ad

 मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। मेकर्स ने फिल्म का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 28 मार्च को होगा। यह फिल्म बी4यू भोजपुरी चैनल पर दो बार प्रसारित की जाएगी। पहला प्रसारण 28 मार्च शनिवार को शाम 6:30 बजे और दूसरा प्रसारण 29 मार्च रविवार को सुबह 9:30 बजे होगा।" इसी के साथ ही मेकर्स ने आगे लिखा, "फिल्म का लोकप्रिय गीत 'अम्बे है मेरी मां' चैत्र नवरात्रि में जरूर सुनें।"

 

जब 26/11 हमले का जश्न मनाते-मनाते फूट-फूटकर रोए थे धुरंधर के दो बड़े एक्टर्स, माहौल हो गया था गमगीन ये भी पढ़ें  जब 26/11 हमले का जश्न मनाते-मनाते फूट-फूटकर रोए थे धुरंधर के दो बड़े एक्टर्स, माहौल हो गया था गमगीन

 मुज़फ्फरनगर के प्रेमी युगल की सहारनपुर के होटल के कमरे में संदिग्ध मौत, किशोरी ने पहचान छिपाने को दिया था बहन का आधार कार्ड ये भी पढ़ें   मुज़फ्फरनगर के प्रेमी युगल की सहारनपुर के होटल के कमरे में संदिग्ध मौत, किशोरी ने पहचान छिपाने को दिया था बहन का आधार कार्ड

यह गीत नवरात्रि के पावन अवसर पर खास तौर पर बनाया गया है। गीत में मां दुर्गा के प्रति भक्ति और कृपा को बहुत सुंदर तरीके से दिखाया गया है। प्रवीण कुमार गुडूरी द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी दहेज प्रथा पर आधारित है। इसमे अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। वे बचपन से ही मां अम्बे की सच्ची भक्त हैं। शादी के बाद ससुराल में होने वाली यातनाओं और दहेज लोभियों के खिलाफ वे संघर्ष करती दिखाई देंगी। मां दुर्गा उनकी मदद के लिए ‘मौसी’ के रूप में आती हैं और दहेज के लालचियों को सबक सिखाती हैं।

फुटबॉल में बरेली मंडल की टीम ने मुरादाबाद मंडल की टीम को हराया ये भी पढ़ें  फुटबॉल में बरेली मंडल की टीम ने मुरादाबाद मंडल की टीम को हराया

 

फिल्म में पाखी हेगड़े मां अम्बे के किरदार में नजर आएंगी। निर्देशक ने फिल्म को पुरानी हिंदी फिल्मों की तरह बनाया है, जिसमें देवी-भक्ति, पारिवारिक ड्रामा और नैतिक शिक्षा पर जोर दिया गया है। अब देखना होगा कि दर्शक फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं क्योंकि ये अक्षरा की लंबे समय बाद पहली रिलीज होगी। फिल्म में अक्षरा और पाखी हेगड़े के अलावा, राकेश बाबू, देव सिंह, प्रेम दुबे, विद्या सिंह, रामसुजान सिंह, निशा सिंह, निशा तिवारी, इन्द्रसेन सिंह, सुवेश, प्रीति राज, मंटू, राहुल शर्मा, प्रिया पारुल, शीतल यादव, प्रिया चौधरी और बाल कलाकार के रूप में स्वस्तिका राय और गुनगुन नजर आएंगी।

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का निधन, पार्टी में शोक की लहर

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव का मंगलवार सुबह गोरखपुर स्थित उनके आवास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का निधन, पार्टी में शोक की लहर

महाराजगंज में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज । उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार में एक निजी क्लिनिक में काम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
   महाराजगंज में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति का नया अध्याय: पद्मश्री मालिनी अवस्थी बनीं 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस'

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिक्षा केंद्र, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में भारतीय ज्ञान परंपरा और लोक संस्कृति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति का नया अध्याय: पद्मश्री मालिनी अवस्थी बनीं 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस'

मथुरा में 'जासूस' महिला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार: हथियार तस्करी में पहले भी जा चुकी है जेल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

मथुरा। मथुरा पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जिसमें मीरा नाम की एक महिला ई-रिक्शा चलाने की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा में 'जासूस' महिला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार: हथियार तस्करी में पहले भी जा चुकी है जेल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

नोएडा में पुलिस आयुक्त ने महिला इकाई की स्कूटी रैली को दिखाई हरी झण्डी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5.0 के (द्वितीय चरण) तहत मंगलवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह द्वारा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में पुलिस आयुक्त ने महिला इकाई की स्कूटी रैली को दिखाई हरी झण्डी

उत्तर प्रदेश

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का निधन, पार्टी में शोक की लहर

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव का मंगलवार सुबह गोरखपुर स्थित उनके आवास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का निधन, पार्टी में शोक की लहर

महाराजगंज में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज । उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार में एक निजी क्लिनिक में काम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
   महाराजगंज में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति का नया अध्याय: पद्मश्री मालिनी अवस्थी बनीं 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस'

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिक्षा केंद्र, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में भारतीय ज्ञान परंपरा और लोक संस्कृति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति का नया अध्याय: पद्मश्री मालिनी अवस्थी बनीं 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस'

मथुरा में 'जासूस' महिला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार: हथियार तस्करी में पहले भी जा चुकी है जेल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

मथुरा। मथुरा पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जिसमें मीरा नाम की एक महिला ई-रिक्शा चलाने की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा में 'जासूस' महिला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार: हथियार तस्करी में पहले भी जा चुकी है जेल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव