मथुरा में 'जासूस' महिला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार: हथियार तस्करी में पहले भी जा चुकी है जेल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

मथुरा। मथुरा पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जिसमें मीरा नाम की एक महिला ई-रिक्शा चलाने की आड़ में जासूसी और आपराधिक रेकी करने के आरोपों में घिरी है। पुलिस का दावा है कि मीरा शहर के संवेदनशील इलाकों में ई-रिक्शा चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखती थी।
ई-रिक्शा बना ढाल
पुलिस के अनुसार, मीरा मथुरा की गलियों में ई-रिक्शा चलाती थी ताकि किसी को उस पर शक न हो। इस दौरान वह बड़े गिरोहों के लिए रेकी (Snooping) करती थी और सूचनाएं जुटाती थी। मीरा कोई नौसिखिया नहीं है; वह पहले भी हथियार तस्करी (Arms Smuggling) के मामले में जेल की हवा खा चुकी है। पुलिस उसे एक शातिर अपराधी के तौर पर देख रही है।
जांच में सामने आया कि मीरा अपने पति से अलग रहती है और उसके दो बच्चे हैं। वह मूल रूप से आर्थिक तंगी का हवाला देकर ई-रिक्शा चलाने का काम शुरू करने का दावा करती थी, लेकिन इसके पीछे का मकसद कुछ और ही निकला। पुलिस ने उसे संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया था, जिसके बाद पूछताछ में उसकी पुरानी हिस्ट्रीशीट और वर्तमान गतिविधियों का कच्चा चिट्ठा सामने आया।
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि मीरा किन लोगों या गिरोहों के लिए जासूसी कर रही थी। जेल से छूटने के बाद क्या वह अभी भी अवैध हथियारों की सप्लाई चेन का हिस्सा है? इसकी गहनता से जांच की जा रही है। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स और चैट्स को खंगाला जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां