देश की सभी गैस रिफाइनरियां फुल कैपेसिटी पर; 18,700 टन कमर्शियल LPG की सप्लाई: केंद्र सरकार

On
School Ad

 नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को बताया कि देश की सभी गैस रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और सोमवार तक 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति की जा चुकी है। अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर चल रही हैं और देश में पेट्रोल व डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सरकार देश भर में पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने पर भी जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों को निर्देश दिया है कि जहां सुविधा उपलब्ध हो, वहां 5 दिनों के अंदर स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी किचन में पीएनजी कनेक्शन दिया जाए।

 

सीवान में मुखिया की गाड़ी से बाइक टकराने पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल ये भी पढ़ें  सीवान में मुखिया की गाड़ी से बाइक टकराने पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल

 मुज़फ्फरनगर के प्रेमी युगल की सहारनपुर के होटल के कमरे में संदिग्ध मौत, किशोरी ने पहचान छिपाने को दिया था बहन का आधार कार्ड ये भी पढ़ें   मुज़फ्फरनगर के प्रेमी युगल की सहारनपुर के होटल के कमरे में संदिग्ध मौत, किशोरी ने पहचान छिपाने को दिया था बहन का आधार कार्ड

उनके अनुसार, सोमवार को देश के 110 प्रमुख क्षेत्रों में करीब 7,500 घरेलू और व्यावसायिक पीएनजी कनेक्शन दिए गए। शर्मा ने कहा कि देश में 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं और ज्यादातर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं, जहां पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि एलपीजी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और सरकार आपूर्ति के स्रोतों को बढ़ाने पर भी काम कर रही है ताकि स्थिति स्थिर बनी रहे। साथ ही, राज्यों से निगरानी और व्यवस्था को मजबूत करने की अपील की गई है।

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें  ये भी पढ़ें  ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

 

उन्होंने कहा कि देश में एलएनजी का भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। मार्च के पहले तीन हफ्तों में 3.5 लाख से ज्यादा घरेलू और व्यावसायिक पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है और घबराहट में बुकिंग में काफी कमी आई है। वर्तमान के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए एलपीजी सप्लाई पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन कहीं भी गैस खत्म होने की स्थिति सामने नहीं आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अनुसार, किसी भी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी नहीं है और सप्लाई नियमित रूप से जारी है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में खरीदारी न करें, क्योंकि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जरूरी सेक्टरों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसमें घरेलू पीएनजी और सीएनजी ट्रांसपोर्ट को 100 प्रतिशत सप्लाई दी जा रही है, जबकि औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को करीब 80 प्रतिशत सप्लाई दी जा रही है। 

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना हुए दो बड़े जहाज; ला रहे 92,600 टन LPG: भारत सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को बताया कि एलपीजी से भरे दो जहाज - पाइन गैस और जग वसंत -...
Breaking News  राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना हुए दो बड़े जहाज; ला रहे 92,600 टन LPG: भारत सरकार

शामली: शामली में 11वीं की छात्रा एकता जांगिड़ बनीं एक दिन की 'जिला विद्यालय निरीक्षक' 

शामली। नारी सशक्तिकरण और स्वावलंबन को समर्पित प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति अभियान' (चरण 5.0) के अंतर्गत मंगलवार को...
शामली 
शामली: शामली में 11वीं की छात्रा एकता जांगिड़ बनीं एक दिन की 'जिला विद्यालय निरीक्षक' 

IPL 2026 से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम हाईटेक, 7 करोड़ खर्च कर सुरक्षा कड़ी, अब AI रखेगा हर फैन पर नजर

  आईपीएल 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर मैचों की मेजबानी चिन्नास्वामी...
खेल  क्रिकेट 
IPL 2026 से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम हाईटेक, 7 करोड़ खर्च कर सुरक्षा कड़ी, अब AI रखेगा हर फैन पर नजर

मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

नोएडा प्राधिकरण ने 24 वर्ष पूर्व उद्यमियों को आवंटित किया पशुचर भूमि, एनईए ने सीईओ से की शिकायत

नोएडा। उद्यमियों की संस्था नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करूणेश के साथ...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण ने 24 वर्ष पूर्व उद्यमियों को आवंटित किया पशुचर भूमि, एनईए ने सीईओ से की शिकायत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा

मुरादाबाद: डीआईजी और एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में सीओ राजेश कुमार तिवारी को एएसपी पदोन्नति पर दी बधाई

मुरादाबाद। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में एक महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जहां परिक्षेत्र के जनपद मुरादाबाद...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: डीआईजी और एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में सीओ राजेश कुमार तिवारी को एएसपी पदोन्नति पर दी बधाई

सहारनपुर : महिला और दो युवकों की सड़क हादसों में हुई मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में 62 वर्षीय एक महिला जुल्फाना पत्नी शाहिद और 19 वर्षीय छात्र   बिहारीगढ़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : महिला और दो युवकों की सड़क हादसों में हुई मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव