मुजफ्फरनगर: व्यापार मंडल की बैठक में एसएसपी ने व्यापारियों की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्डों की तैनाती पर जोर, साइबर ठगी से बचने के सिखाए गुर

व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोपरि: सुरक्षा गोष्ठी में संबंधित अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश 

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद में व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ मुजफ्फरनगर पुलिस निरंतर सक्रिय है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण 'व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी' आयोजित की गई। गोष्ठी में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सुरक्षा के लिए साझा प्रयास जरूरी: एसएसपी
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन प्रभावी सुरक्षा के लिए व्यापारियों का सहयोग भी अनिवार्य है। उन्होंने सुझाव दिए कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और उनकी दिशा सही रखें। मुख्य मार्गों पर आपसी समन्वय से कैमरे स्थापित करें ताकि अपराधियों की पहचान आसान हो। रात्रि में दुकानों के बाहर प्रकाश की उचित व्यवस्था रखें और मार्केट में सुरक्षा गार्ड/चौकीदार तैनात करें। उन्होंने कहा कि किसी बड़ी नकदी के परिवहन से पूर्व स्थानीय पुलिस को अवश्य सूचित करें।

मुजफ्फरनगर में शिवा ढाबे पर पूर्ति विभाग की बड़ी छापेमारी: 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, संचालक पर मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में शिवा ढाबे पर पूर्ति विभाग की बड़ी छापेमारी: 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, संचालक पर मुकदमा दर्ज

साइबर ठगी और मिशन शक्ति पर चर्चा
गोष्ठी के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत और एसपी अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने व्यापारियों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के तौर-तरीकों से अवगत कराया। उन्हें बताया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत पुलिस को दें। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति 5.0' (द्वितीय चरण) की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं में पुलिस की मौजूदगी से आत्मविश्वास बढ़ा है।

मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मोरना के किशनपुर में खूनी संघर्ष, सामान लेने जा रहे चाचा-भतीजे पर दबंगों का जानलेवा हमला, 5 पर FIR

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ नई मंडी राजू कुमार साव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग के अधिकारियों सहित नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों की समस्याओं का विधिक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और अपराध व अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

मुजफ्फरनगर: खतौली में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा और सम्मान का शंखनाद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खतौली में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा और सम्मान का शंखनाद

 

Views: 30

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

शामली: शामली में 11वीं की छात्रा एकता जांगिड़ बनीं एक दिन की 'जिला विद्यालय निरीक्षक' 

शामली। नारी सशक्तिकरण और स्वावलंबन को समर्पित प्रदेश सरकार के 'मिशन शक्ति अभियान' (चरण 5.0) के अंतर्गत मंगलवार को...
शामली 
शामली: शामली में 11वीं की छात्रा एकता जांगिड़ बनीं एक दिन की 'जिला विद्यालय निरीक्षक' 

IPL 2026 से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम हाईटेक, 7 करोड़ खर्च कर सुरक्षा कड़ी, अब AI रखेगा हर फैन पर नजर

  आईपीएल 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम एक बार फिर मैचों की मेजबानी चिन्नास्वामी...
खेल  क्रिकेट 
IPL 2026 से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम हाईटेक, 7 करोड़ खर्च कर सुरक्षा कड़ी, अब AI रखेगा हर फैन पर नजर

मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

नोएडा प्राधिकरण ने 24 वर्ष पूर्व उद्यमियों को आवंटित किया पशुचर भूमि, एनईए ने सीईओ से की शिकायत

नोएडा। उद्यमियों की संस्था नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करूणेश के साथ...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा प्राधिकरण ने 24 वर्ष पूर्व उद्यमियों को आवंटित किया पशुचर भूमि, एनईए ने सीईओ से की शिकायत

बैंकों में ₹60,518 करोड़ का कोई वारिस नहीं; RBI को ट्रांसफर हुई 'अनक्लेम्ड' राशि: पंकज चौधरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) ने 60,518 करोड़ रूपये की बिना...
Breaking News  राष्ट्रीय 
बैंकों में ₹60,518 करोड़ का कोई वारिस नहीं; RBI को ट्रांसफर हुई 'अनक्लेम्ड' राशि: पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा

मुरादाबाद: डीआईजी और एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में सीओ राजेश कुमार तिवारी को एएसपी पदोन्नति पर दी बधाई

मुरादाबाद। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में एक महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जहां परिक्षेत्र के जनपद मुरादाबाद...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: डीआईजी और एसएसपी ने पिपिंग सेरेमनी में सीओ राजेश कुमार तिवारी को एएसपी पदोन्नति पर दी बधाई

सहारनपुर : महिला और दो युवकों की सड़क हादसों में हुई मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद में अलग-अलग सड़क हादसों में 62 वर्षीय एक महिला जुल्फाना पत्नी शाहिद और 19 वर्षीय छात्र   बिहारीगढ़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : महिला और दो युवकों की सड़क हादसों में हुई मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव