मुजफ्फरनगर:विश्व क्षय दिवस पर मिशन 'टीबी मुक्त जनपद का संकल्प, बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधान सम्मानित
जिला पंचायत सभागार में मरीजों को गोद लेने में आगे आए डॉक्टर और संस्थाएं, सांई दान फाउंडेशन ने संभाली 140 की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। 'विश्व क्षय दिवस' के अवसर पर कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन ने जनपद को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों और उन संस्थाओं का उत्साहवर्धन किया, जो टीबी मरीजों के उपचार और पोषण की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने वर्ष 2025 तक अपने गांवों को टीबी मुक्त घोषित कराने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम उमेश मिश्रा ने घोषणा की कि जिन ग्राम प्रधानों ने टीबी उन्मूलन में बेहतर प्रदर्शन किया है, उनके गांवों में विशेष रूप से सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं के कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी 487 ग्राम प्रधानों से अपील की कि प्रत्येक प्रधान कम से कम एक मरीज को गोद लें और पांच अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करें।
340 मरीजों को मिला नया सहारा
कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़े। वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मुकेश जैन ने 100 मरीजों और डॉक्टर एम.एल. गर्ग ने भी 100 टीबी मरीजों को गोद लेकर मानवता की मिसाल पेश की। वहीं, नोएडा की सामाजिक संस्था सांई दान फाउंडेशन ने मुजफ्फरनगर के 140 मरीजों को गोद लेने की जिम्मेदारी उठाई। इन सभी दानदाताओं और संस्था के पदाधिकारियों को अतिथियों द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: बाइक विवाद में रियावली नगला बना अखाड़ा; दो दिन में तीन बार पथराव, 16 उपद्रवी गिरफ्तारस्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों की एकजुटता
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही जनपद को इस बीमारी से पूरी तरह मुक्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉक्टर सुनील तेवतिया, जिला क्षय रोग अधिकारी, विभिन्न चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान और जनपद के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के 'टीबी मुक्त भारत' अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: टाउन हॉल बिजली उपकेंद्र से जुड़े इन इलाकों में 24 मार्च को 6 घंटे की बिजली कटौती रहेगी
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां