सीएम ने यमुना सिटी में उद्योग लगाने के लिए तीन कंपनियों को जारी किया भूमि का आवंटन पत्र

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विमानों के उड़न से पूर्व ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के यमुना सिटी में उद्योग और विकास कार्यों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया है।
इन्वेस्ट यूपी की पहल पर आज (मंगलवार) लोकभवन लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की तीन नामी कंपनियों को यीडा क्षेत्र में औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना के लिए भूमि का आवंटन पत्र जारी किया। सैकड़ों करोड़ रुपए के निवेश के साथ यह कंपनियां हजारों लोगों को रोजगार भी देंगी।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ राकंेश कुमार सिंह ने बताया कि आज मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभावन लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मैसर्स एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, मैसर्स सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड तथा मैसर्स सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को भूमि का आवंटन पत्र सौंपा।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में अस्पताल की मालकिन व दो कर्मचारी गिरफ्तार, दो फरार
यीडा सीईओ ने बताया कि मैसर्स एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-10 में 154 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। फर्म द्वारा इस भूमि में औद्योगिक ईकाई का निर्माण कर ट्रैक्टरों और निर्माण उपकरण संयंत्र के लिए विनिर्माण इकाई की स्थापना करते हुए उत्पादन किया जायेगा। जिससे 2029 करोड़ का निवेश होगा तथा 4000 व्यक्तियों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि मैसर्स सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-8डी में 100 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। कम्पनी द्वारा औद्योगिक ईकाई का निर्माण करते हुए ट्रैक्टर के लिए विनिर्माण इकाई आदि का उत्पादन किया जायेगा जिससे 1219.81 करोड़ का निवेश होगा तथा 1200 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन होगा।
ये भी पढ़ें 'एसबीआई योनो' ऐप के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फर्जी मैसेज, डाउनलोड नहीं करें एपीके फाइल
सीईओ ने बताया कि इसके अलावा मैसर्स सन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड को यमुना प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-8डी में विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए 30 हजार वर्गमीटर भूमि आवंटित की गयी है। कम्पनी द्वारा औद्योगिक ईकाई का निर्माण करते कंपनी द्वारा ड्राई फ्रूट प्रसंस्करण और पैकेजिंग का उत्पादन किया जायेगा। जिससे 225.16 करोड़ का निवेश होगा तथा 569 व्यक्तियों को कंपनी द्वारा रोजगार दिया जायेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां