ग्रेटर नोएडा में नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में अस्पताल की मालकिन व दो कर्मचारी गिरफ्तार, दो फरार

On
School Ad

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में पांच दिन की नवजात बच्ची को बेचने के आरोप में थाना बिसरख पुलिस ने एक निजी अस्पताल की मालकिन और वहां काम करने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में शामिल नर्स व उसका पति फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
 
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रात को चाइल्ड लाइन 1098 से सूचना प्राप्त हुई की अंशु माली गोयल नामक व्यक्ति ने सूचना दी है कि कुछ लोग एक 5 दिन की नवजात बच्ची को बेच रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक टीम बनाई गई, तथा टीम ने बीती रात को इस मामले में रणजीत सिंह पुत्र नाथू सिंह उम्र 24 वर्ष, गजेंद्र सिंह पुत्र दरिया प्रसाद उम्र 35 वर्ष तथा यशिका गर्ग पत्नी अनिल गर्ग को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि यशिका गर्ग  ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित नवजीवन अस्पताल नंबरदार मार्केट  की मालकिन है। गिरफ्तार दो अन्य कर्मचारी गजेंद्र और रंजीत सिंह भी नवजीवन हॉस्पिटल में काम करते हैं।
 
 उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अस्पताल की मालकिन ने बताया कि अंजलि नाम की महिला ने 5 दिन पहले अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। उसने कहा कि वह बच्ची को पालने में असमर्थ है। आप इसे अपने पास रख लो। अस्पताल की मालकिन के अनुसार अंजलि ने अस्पताल का बिल भी नहीं दिया। उसके बाद उनके मन में यह लालच आया तथा उन्होंने बच्ची को बेचने के संबंध में सोचा। 
 
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अस्पताल की मालकिन ने बताया कि उसने अपने अस्पताल में काम करने वाली नर्स पुष्पा  को बच्ची को बेचने के लिए कहा। उसने एक सोसाइटी में इस बात को बताई। किसी व्यक्ति ने सोसाइटी के ग्रुप पर इस मैसेज को डाल दिया। उसके बाद संगीता पत्नी अंशु मलिक गोयल ने उनसे बच्ची को गोद लेने के लिए संपर्क किया। पुष्पा ने अपने  पति का मोबाइल नंबर संगीता को दिया। संगीता के द्वारा बात की गई तो पुष्पा के पति ने अस्पताल की मालकिन यशिका गर्ग से बात कर कहा कि बच्ची को गोद लेने से पहले 2 लाख 60 हजार रुपए देने पड़ेंगे। 
 
उन्होंने बताया कि इस बात से संगीता को अपराध की बू आई तथा उन्होंने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में शामिल नर्स पुष्प तथा उसका पति फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

सहारनपुर। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) के नेतृत्व में विभिन्न खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

इजराइल का दावा : हिज्बुल्लाह की 'रदवान फोर्स' कमांडर अबू खलील बरजी मारा गया

बेरूत। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच दक्षिणी लेबनान काे लेकर इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजरायली रक्षा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इजराइल का दावा : हिज्बुल्लाह की 'रदवान फोर्स' कमांडर अबू खलील बरजी मारा गया

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण कार्यक्रम 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा संपन्न, सीएम ने तैयारियों को परखा

नोएडा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर एवं कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण तथा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण कार्यक्रम 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा संपन्न, सीएम ने तैयारियों को परखा

नोएडा में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

नोएडा। थाना फेस-दो क्षेत्र के भंगेल नाले के पास एलिवेटेड रोड से उतरते ही एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

कानपुर। भारतीय रेलवे ने अपनी सुरक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाते हुए रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  कानपुर 
रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

सहारनपुर। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) के नेतृत्व में विभिन्न खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुट्टू के आटे के नमूने लिए, मिलावट रोकने के लिए छापेमारी

रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

कानपुर। भारतीय रेलवे ने अपनी सुरक्षा प्रणाली को अत्याधुनिक बनाते हुए रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज  कानपुर 
रेल सुरक्षा में बड़ी छलांग: प्रयागराज-कानपुर रेल मार्ग पर 'सुरक्षा कवच' तैनात

डीडीयू गोरखपुर में बनी हाईटेक ड्रोन लैब का 29 मार्च को होगा उद्घाटन

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में तकनीकी नवाचार को नई उड़ान देने के लिए बीटेक विभाग में अत्याधुनिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
डीडीयू गोरखपुर में बनी हाईटेक ड्रोन लैब का 29 मार्च को होगा उद्घाटन

योगी सरकार में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, कानपुर की बेटियों को मिली 'नई राह' : जिलाधिकारी

कानपुर। मिशन शक्ति के तहत हमारा फोकस बेटियों की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य पर है। 'नई राह' योजना के माध्यम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
योगी सरकार में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, कानपुर की बेटियों को मिली 'नई राह' : जिलाधिकारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव