नोएडा सेक्टर-63ए में विधायक ने सेक्टरवासियों की सुनीं समस्याएं

School Ad

नोएडा। विधायक पंकज सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान द्वारा  क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय निवासियों के साथ सेक्टर-63ए में बैठक की। इस दौरान उन्होंने निवासियों एवं आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक समस्याएं सुनीं और सभी प्रमुख समस्याओं को एक सप्ताह के भीतर समाधान का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहें।
सेक्टर-63ए में हुई बैठक के दौरान ओम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमपाल शर्मा के नेतृत्व में सेक्टरवासियों ने क्षेत्र की विभिन्न गंभीर समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी ने सेक्टर में स्थानीय मार्केट के अभाव को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि सेक्टर-63ए तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं के अनुरूप कोई व्यवस्थित मार्केट नहीं है। इससे निवासियों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों दोनों की हानि होती है। यदि सेक्टर में एक सुव्यवस्थित मार्केट विकसित किया जाता है, तो इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी बल्कि छोटे व्यापारियों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
बैठक के दौरान प्रमुख समस्याओं में सीवर ओवरफ्लो, खुले मेनहोल, सफाई व्यवस्था की कमी, एफएनजी रोड पर बहलोलपुर पुलिस चौकी  के सामने फुट ओवर ब्रिज की मांग, सड़क के बीच स्थित ट्रांसफार्मर, अवैध अतिक्रमण, स्थानीय मार्केट का अभाव, स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता, आवारा पशुओं का आतंक एवं जल निकासी की समस्या शामिल रहीं।

विधायक ने उक्त सभी मांगों को जनहित से जुड़ा बताते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों का त्वरित एवं स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
 
बैठक के दौरान ओमपाल शर्मा, मुकेश शर्मा, रामनिवास यादव, मनोज भाटी, उदयवीर शर्मा, लीकेश शर्मा, विक्रांत चौहान, सतपाल चौहान, छत्रपाल चौहान, धर्मपाल चौधरी, ओमपाल चौधरी, सुंदर चौहान, सुरेंद्र यादव, अरुण मौर्य, आनंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
 
Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाखा प्रबंधक इंदुसिंड बैंक जानसेनगंज प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राउंड पे टेक्नो मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में गोतस्करों के शक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

मुरीदके (पाकिस्तान)। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को शनिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसके सबसे सुरक्षित...
अंतर्राष्ट्रीय  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पाकिस्तान: लश्कर-ए-तैयबा के किले 'मरकज तैयबा' में सेंध, हाई-रैंकिंग कमांडर बिलाल सल्फी की दिनदहाड़े हत्या

हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान संक्रमित होकर मौत होने के बावजूद सरकारी कर्मचारी के...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
हाईकोर्ट का सरकार से सवाल: कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा क्यों नहीं?

गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

गुरुग्राम। साइबर सिटी के डूंडाहेड़ा इलाके में बीती देर रात एक भीषण हादसे में जर्जर मकान की छत गिरने...
देश-प्रदेश  दिल्ली NCR  हरियाणा  गुरुग्राम 
गुरुग्राम: जर्जर मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर एक की मौत, बच्ची समेत 5 घायल

उत्तर प्रदेश

करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाखा प्रबंधक इंदुसिंड बैंक जानसेनगंज प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राउंड पे टेक्नो मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में गोतस्करों के शक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

गोरखपुर। गोरखपुर के मेयर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से शीघ्र उपचार की सुविधा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
यूपी: गोरखपुर के मेयर ने बाल कैंसर जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में लिया भाग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव