नोएडा में ईद पर पुलिस की शानदार पहल, मोबाइल फोन पाकर 220 लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान

School Ad

नोएडा। मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसके वापस मिलने की उम्मीद लोगों में लगभग खत्म सी हो जाती है। लेकिन नोएडा पुलिस ने ईद के मौके पर 220 लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटाने का शानदार काम किया है। पुलिस की एक विशेष टीम ने अभियान चलाकर लगभग 50 लाख रुपये कीमत के सैकड़ों खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं और उन्हें उनके असली मालिकों के हाथों में सौंप दिया है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नोएडा के अलग-अलग हिस्सों से गुम और चोरी हुए 220 स्मार्ट मोबाइल फोन को ढूंढकर शनिवार को पीड़ितों को सौंपा। गठित स्पेशल टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गायब हुए मोबाइल फोनों को तलाशा किया। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं सभी मोबाइल धारकों ने अपने-अपने मोबाइल फोन वापस पाकर पुलिस की प्रशंसा की और अपना मोबाइल देखकर सभी के चेहरे खिल उठे।

जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, डीसीपी नोएडा साद मियां खान के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा मनीषा सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त नोएडा जोन के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल नोएडा एवं थाना सेक्टर-49 व अन्य थाना नोएडा जोन पुलिस द्वारा विभिन्न व्यक्तियों के गुम हुए 220 स्मार्ट मोबाइल फोन को सर्विलांस के माध्यम से खोजकर उनके स्वामियों के सुपुर्द किए गया है।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि लोगों के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो, बसों, सुबह-शाम टहलते समय मोबाइल फोन गिर जाते थे या कहीं छूट जाते थे। जिनके संबंध में थानों में गुमशुदगी दर्ज थी। इससे पहले भी पुलिस कई मोबाइल फोनों को तलाश कर पीड़ितों के सुपुर्द कर चुकी है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी थानों से चोरी और गुम हुए मोबाइल की जानकारी ली गई। इसके बाद नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया। अन्य तकनीकों का भी इस दौरान सहारा लिया गया। कई मोबाइल को चोरों और बदमाशों ने राहगीरों को बेहद कम दाम में बेच दिया था। पुलिस ने जब मोबाइल खरीदने वालों को कार्रवाई का डर दिखाया तो उन्होंने मोबाइल फोन पुलिस के सुपुर्द कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोबाइल फोन के मालिकों को ट्रेस करके आज उन्हें मोबाइल फोन सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मोबाइल फोन सौंपे जाने से फोन के मालिकों के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि नोएडा जोन पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास को सुदृढ़ करने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
 
Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मिडल ईस्ट संकट: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात; बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा, शांति और नौवहन की सुरक्षा पर दिया जोर

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में पिछले 22 दिनों से जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच भारत ने कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
मिडल ईस्ट संकट: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात; बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा, शांति और नौवहन की सुरक्षा पर दिया जोर

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद मथुरा में बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस से भीड़ को खदेड़ा

मथुरा। छाता क्षेत्र में प्रसिद्ध गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक से कुचलकर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
फरसा वाले बाबा की मौत के बाद मथुरा में बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस से भीड़ को खदेड़ा

मंत्री से परेशान DM ने उठाया बड़ा कदम, 12 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा !

अमृतसर। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के एक मंत्री का नाम सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
मंत्री से परेशान DM ने उठाया बड़ा कदम, 12 सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा !

मुज़फ्फरनगर में बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पूरा, ₹23 करोड़ की नगदी व जेवरात जब्त, 50 बेनामी सम्पति का भी दावा

गाजियाबाद/मेरठ। इन्वेस्टिगेशन विंग, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मेरठ यूनिट ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित 'बिंदल्स ग्रुप' के पेपर और...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल्स ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पूरा,  ₹23 करोड़ की नगदी व जेवरात जब्त, 50 बेनामी सम्पति का भी दावा

करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाखा प्रबंधक इंदुसिंड बैंक जानसेनगंज प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राउंड पे टेक्नो मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

उत्तर प्रदेश

फरसा वाले बाबा की मौत के बाद मथुरा में बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस से भीड़ को खदेड़ा

मथुरा। छाता क्षेत्र में प्रसिद्ध गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ (65) की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक से कुचलकर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मथुरा 
फरसा वाले बाबा की मौत के बाद मथुरा में बवाल, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव; आंसू गैस से भीड़ को खदेड़ा

करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शाखा प्रबंधक इंदुसिंड बैंक जानसेनगंज प्रयागराज को निर्देश दिया है कि राउंड पे टेक्नो मीडिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
करोड़ों के निवेश घोटाले के आरोपी को फिलहाल राहत नहीं, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने टाली जमानत अर्जी पर सुनवाई

मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना कोसीकलां क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में गोतस्करों के शक में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: फरसा वाले बाबा की याद में बनेगी भव्य समाधि, सुरक्षा के लिए इलाके में खुलेगी नई पुलिस चौकी

मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

   मथुरा। सुप्रसिद्ध गौ-रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की संदिग्ध मौत के बाद ब्रज क्षेत्र में व्याप्त तनाव थमने का नाम नहीं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: 'फरसा वाले बाबा' के आश्रम जा रहे दक्ष चौधरी गिरफ्तार, गौ-सेवकों का थाने पर कूच; भारी तनाव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव