नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा सुपर फास्ट कनेक्टिविटी हब

On
School Ad

नोएडा । नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कॉमर्शियल फ्लाइट अप्रैल के मध्य तक शुरू होंगी। आने वाले कुछ वर्षों में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हवाई अड्डों तक पहुंचने के लिए सुपरफास्ट कनेक्टिविटी मिलेगी। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए यात्री सीधे एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। वहीं इसी वर्ष तक दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद, गाजियाबाद, बागपत से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से भी सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।इसके साथ ही गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी होते हुए नमो रेल से हाईस्पीड कनेक्टिविटी से नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक कुछ ही मिनटों में यात्री आना-जाना कर सकेंगे। 
 
वहीं देश की बड़ी परियोजना में शामिल बुलेट ट्रेन आने वाले वर्षों में दिल्ली, नोएडा होते हुए मध्य उत्तर प्रदेश के शहरों मे जाएगी। इससे भी हाईस्पीड कनेक्टिविटी से नोएडा एयरपोर्ट के यात्रियों को जोड़ देगा। यमुना एक्सप्रेसवे के 10 किलोमीटर माइलस्टोन के पास गुजर रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से इंटरचेंज के जरिए जोड़ा जा रहा है। 531 करोड़ रुपये की इस परियोजना में यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे चारों ओर 8 लूप बनाकर जोड़ा जा रहा है। इसके बनने के बाद एक तरफ दिल्ली, पलवल, सोनीपत, पानीपत और दूसरी ओर गाजियाबाद, बागपत के यात्री नोएडा एयरपोर्ट आसानी से पहुंच सकेंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना सिटी के सेक्टर-21ए स्थित फिल्म सिटी के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है। इस एक्सप्रेसवे के लिए यमुना प्राधिकरण किसानों से सीधे जमीन खरीद कर रहा है। अगले तीन वर्ष में यह एक्सप्रेसवे बनने से बुलंदशहर, मेरठ और अन्य जिलों से काफी कम समय में यात्री पहुंच सकेंगे।
 इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट से सीधे फरीदाबाद के लिए बन रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 25 मिनट में यात्रियों को नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा देगा। परियोजना के लिए केंद्रीय केबिनेट ने 3230 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह एक्सप्रेसवे जून 2027 तक पूरा हो जाएगा। इसके जरिये गुरुग्राम और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से आने वाले यात्री भी नोएडा एयरपोर्ट आसानी से पहुंच सकेंगे।दिल्ली से वाराणसी के लिए प्रस्तावित बुलेट ट्रेन का एक स्टेशन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होगा। यह भूमिगत होगा। एयरपोर्ट को बुलेट ट्रेन परियोजना से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हुई है। नेशनल हाई-स्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के अधिकारी ने हाल ही में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के मुख्यालय पहुंचकर एयरपोर्ट के पास स्टेशन बनाने के लिए जमीन की उपलब्धता, यात्री क्षमता और डिजाइन पर चर्चा की थी। इसकी डीपीआर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। 
 
यमुना प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में बुलेट ट्रेन की दो स्टेशन बनाए जाने की योजना है। इसमें एक नोएडा के सेक्टर-148 में होगा जोकि ग्रेटर नोएडा के भी नजदीक रहेगा। वहीं दूसरा स्टेशन एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित है। बुलेट ट्रेन के जरिए यात्री दिल्ली से 20 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम या नमो भारत (आरआरटीएस) का रूट को मंजूरी मिल गई है।
Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

IPL 2026 से पहले विराट कोहली पर बड़ा खुलासा वायरल खबर निकली फर्जी किंग कोहली ने खुद बताई सच्चाई

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैंस के बीच एक खबर तेजी से फैलने लगी थी जिसमें...
IPL 2026 से पहले विराट कोहली पर बड़ा खुलासा वायरल खबर निकली फर्जी किंग कोहली ने खुद बताई सच्चाई

ईरान का पलटवार - इजरायल के एफ-16 को मार गिराया, पहले अमेरिका का एफ 35 को बनाया था निशाना

तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी )...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान का पलटवार - इजरायल के एफ-16 को मार गिराया, पहले अमेरिका का एफ 35 को बनाया था निशाना

चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 5 पूजा: 23 मार्च को मां स्कंदमाता की आराधना से मिलेगा धन और शांति का आशीर्वाद

अगर आप नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं तो पांचवां दिन बेहद खास होता...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चैत्र नवरात्रि 2026 दिन 5 पूजा: 23 मार्च को मां स्कंदमाता की आराधना से मिलेगा धन और शांति का आशीर्वाद

Tata Punch Vs Hyundai Exter 2026 कौन सी माइक्रो SUV है सबसे बेहतर खरीदने से पहले जानें पूरी तुलना

अगर आप कम बजट में एक दमदार और भरोसेमंद SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो Tata Punch और Hyundai...
ऑटोमोबाइल 
Tata Punch Vs Hyundai Exter 2026 कौन सी माइक्रो SUV है सबसे बेहतर खरीदने से पहले जानें पूरी तुलना

उत्तर प्रदेश

मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि बहुजन समाज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा बयान: "सत्ता की चाबी के लिए बहुजन समाज का एकजुट होना जरूरी"

“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

लखनऊ/अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एक बार फिर अपने तीखे और विवादित बयानों से...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
“सड़क पर नमाज़ पढ़ना नाजायज़, अगर पढ़नी है तो पाकिस्तान जाओ?” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का भड़काऊ बयान

सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में कृपाण लेकर घुसा युवक, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की कोतवाली मंडी क्षेत्र के धोबी घाट स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में एक युवक हाथ में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में कृपाण लेकर घुसा युवक, श्रद्धालुओं ने पकड़ा

उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले एक सप्ताह की अवधि में तापमान में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उप्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक सप्ताह में 10 डिग्री तक बढे़गा तापमान, सुबह रहेगी हल्की धुंध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव