नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले सुरक्षा बढी, पांच नई पुलिस चौकियां बनाई

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस सुरक्षा इंतजामों को मजबूत कर रही है। माइल स्टोन-32, कार्गो टर्मिनल और डोमेस्टिक टर्मिनल चौकी की टीम डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत काम करेंगी। वहीं, माइल स्टोन-27 चौकी को थाना रबूपुरा और माइल स्टोन-15 चौकी थाना दनकौर के अंतर्गत रखा गया है।
पुलिस को मिले सातों नए वाहन सुरक्षा संसाधनों से पूरी तरह से लैस हैं। इसमें मौजूद पुलिस कर्मियों के पास मेटल डिटेक्टर, अत्याधुनिक हथियार, वायरलेस जैसी सुविधाएं हैं। वाहन एयरपोर्ट और इसके आसपास लगातार गश्त करेंगे। एक पीसीआर वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल से फलैदा कट तक गश्त करेगा। दूसरा वाहन एयरपोर्ट के मुख्य रास्तों पर निगरानी रखेगा। दो पीआरवी वाहन बाहरी क्षेत्रों में सुरक्षा संभालेंगे, जहां गांव और आसपास के इलाके आते हैं। तीन अन्य पीआरवी वाहन जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गश्त करेंगे।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह को देखते हुए एयरपोर्ट के आसपास के सुरक्षा इंतजामों को बढ़ा दिया गया है। पांच अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित कर अतिरिक्त पीसीआर वाहन तैनात किए गए हैं। सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां