एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के साथ पूरे सप्ताह छाए रहेंगे बादल, एक्यूआई में भी सुधार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज यानी 23 मार्च को एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 23 मार्च को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक “आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी” वाला रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 मार्च को तापमान 31/15 डिग्री, 25 मार्च को 32/15 डिग्री, 26 मार्च को 33/17 डिग्री, 27 मार्च को 33/17 डिग्री और 28 मार्च को 33/17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन सभी दिनों में मौसम “आंशिक रूप से बादल छाए रहने” वाला रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे साफ है कि लोगों को तेज गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें रोहिणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर ऑटो-लिफ्टर पुनीत सतीजा गिरफ्तार, 6 महंगी मोटरसाइकिलें बरामदवहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार देखने को मिला है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों जैसे आनंद विहार (एक्यूआई 196), चांदनी चौक (181), बवाना (146) और अलीपुर (119) में एक्यूआई “मध्यम” यानी येलो जोन में पहुंच गया है। इसी तरह नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 138, सेक्टर-125 में 113 और गाजियाबाद के लोनी में 190 तथा इंदिरापुरम में 132 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और बादलों की वजह से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत की सांस मिल रही है। मौसम के इस बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह स्थिति फिलहाल अनुकूल बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला सप्ताह एनसीआर के लिए सुहावना रहने वाला है, जिसमें हल्की ठंडक, बादल और कभी-कभार बूंदाबांदी लोगों को गर्मी से राहत दिलाती रहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां