नोएडा में दो इंजीनियरों की गई जान: नौकरी करने से रोकने पर नवविवाहिता ने तोड़ा दम, सेक्टर-76 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की थमी सांसें
ससुरालियों की पाबंदी से तनाव में थी 19 वर्षीय दीपिका, छिजारसी और आदित्य सेलिब्रिटी सोसाइटी में मातम

नोएडा। महानगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो दर्दनाक मामले सामने आए हैं, जहां करियर की बंदिशों और मानसिक तनाव के चलते दो होनहार जिंदगियां असमय शांत हो गई हैं। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में एक नवविवाहिता ने करियर की इच्छा पूरी न होने पर बड़ा कदम उठा लिया, वहीं सेक्टर-76 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
नौकरी की चाहत और घर की बंदिशें बनी काल
थाना सेक्टर-63 प्रभारी अमित काकरान के मुताबिक, मूल रूप से मुंगेर (बिहार) निवासी 19 वर्षीय दीपिका पत्नी निशांत कुमार छिजारसी कॉलोनी में रहती थी। मात्र एक वर्ष पूर्व विवाहित दीपिका नोएडा में नौकरी करना चाहती थी, लेकिन ससुराल पक्ष उसे घर संभालने की सलाह दे रहा था। इसी बात को लेकर वह गहरे मानसिक तनाव में थी। सोमवार को उसने घर पर ही जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे एडीसीपी सुधीर कुमार की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मायके पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
सेक्टर-76 की सोसाइटी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गई जान
दूसरी घटना थाना सेक्टर-113 क्षेत्र की है। यहाँ सेक्टर-76 स्थित आदित्य सेलिब्रिटी सोसाइटी में रहने वाले 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक कुमार की सोमवार शाम मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि मूल रूप से बोकारो (झारखंड) निवासी दीपक एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थे। शुरुआती जांच में मौत का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी बारीकी से जांच कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां