नोएडा प्राधिकरण को मिला भारत सरकार का प्रतिष्ठित 'वाटर वॉरियर्स अवार्ड 2025-26', जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने किया सम्मानित

नोएडा/नई दिल्ली। नोएडा प्राधिकरण ने जल संरक्षण और अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग के क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार और यूनेस्को (UNESCO) द्वारा संयुक्त रूप से समर्थित वर्ल्ड वाटर अवार्ड 2025-26 (WORLD WATER AWARD 2025-26) में नोएडा प्राधिकरण को 'नगर निगम जल पुनः उपयोग पहल' (Municipal Water Reuse Initiative) श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है। प्राधिकरण को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए वाटर वॉरियर्स अवार्ड 2025-26 से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल एवं राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को प्रदान किया। पुरस्कार ग्रहण करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से एसीईओ सतीश पाल और महाप्रबंधक (जल) आरपी सिंह अपनी जल टीम के साथ उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: अलीगंज और इटौजा के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, 2 को नई तैनाती योगी सरकार के विजन का परिणाम: नोएडा सीईओ
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने इस सफलता का श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यापक और प्रगतिशील विजन को दिया। उन्होंने कहा कि विगत नौ वर्षों में प्रदेश में अभूतपूर्व और ईमानदार विकास हुआ है, जिसका परिणाम यह पुरस्कार है।
नोएडा में 90 एमएलडी शोधित जल का पुनः उपयोग
सीईओ ने नोएडा में जल प्रबंधन की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में शहर के सभी एसटीपी (STP) प्लांटों से कुल 260 एमएलडी (MLD) अपशिष्ट जल उपलब्ध हो रहा है। इस शोधित जल में से लगभग 90 एमएलडी मात्रा का उपयोग भू-जल स्तर सुधार को ध्यान में रखते हुए सिंचाई के लिए हरित पट्टियों, पार्कों, गोल्फ कोर्स, वेटलैण्ड निर्माण गतिविधियों, अग्निशमन एवं सड़क छिड़काव आदि में किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण एसटीपी से प्राप्त होने वाले शोधित जल का उपयोग और अधिक मात्रा में करने हेतु प्रतिबद्ध है। वित्तीय वर्ष 2026-27 तक प्राधिकरण द्वारा 100 एमएलडी शोधित जल को विभिन्न कार्यों हेतु उपयोग करने का लक्ष्य प्रस्तावित है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां