एचडीएफसी बैंक ने पूर्व चेयरमैन के इस्तीफे में उठाए मुद्दों की जांच के लिए बाहरी कंपनी नियुक्त की

On
School Ad

नई दिल्ली। देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे में उठाए गए मुद्दों की स्वतंत्र जांच के लिए बाहरी विधि कंपनियों को नियुक्त किया है। बैंक ने यह कदम तथ्यों पर आधारित एवं निष्पक्ष आकलन सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।

एचडीएफसी बैंक के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बाहरी विधि कंपनियों की नियुक्ति एक सक्रिय कदम है, ताकि पत्र में उठाए गए सभी पहलुओं की स्वतंत्र रूप से समीक्षा की जा सके और वस्तुनिष्ठ एवं तथ्य आधारित मूल्यांकन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि यह कदम बैंक द्वारा दशकों से अपनाए जा रहे उच्चतम कॉरपोरेट कामकाज मानकों के अनुरूप लगातार समीक्षा एवं तुलना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

कानपुर व काशी क्षेत्र के भाजपा जिला पदाधिकारी घोषित ये भी पढ़ें  कानपुर व काशी क्षेत्र के भाजपा जिला पदाधिकारी घोषित

एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए अपना पद अचानक छोड़ दिया था। उनका इस्तीफा 18 मार्च से प्रभावी हो गया। यह पहली बार है, जब बैंक के किसी अंशकालिक चेयरमैन ने कार्यकाल के बीच में इस्तीफा दिया है, जिससे बैंक के कामकाज को लेकर सवाल खड़े हो गए। चक्रवर्ती को आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में सेवानिवृत्ति के करीब एक साल बाद 5 मई, 2021 से अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 2024 में तीन और वर्ष के लिए बढ़ाकर 4 मई, 2027 तक कर दिया गया था। चक्रवर्ती 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं।

वे अप्रैल 2020 में आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले वह निवेश एवं सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) के सचिव थे। ये दोनों विभाग वित्त मंत्रालय के तहत आते हैं। चक्रवर्ती बैंक की मूल कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड के साथ ‘रिवर्स मर्जर’ प्रक्रिया के दौरान चेयरमैन बने थे, जो देश की प्रमुख आवासीय वित्त कंपनी है।



एचडीएफसी लिमिटेड का एचडीएफसी बैंक में विलय 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी हुआ, जिससे 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संयुक्त बही-खाते वाली एक विशाल वित्तीय इकाई का निर्माण हुआ। चक्रवर्ती ने 17 मार्च को लिखे अपने इस्तीफे में कहा था कि पिछले दो वर्ष में बैंक के भीतर मैंने कुछ ऐसी घटनाएं एवं कार्य प्रणालियां देखीं जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों व नैतिकता के अनुरूप नहीं हैं।


एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही: जिस विमान को कनाडा में 'नो एंट्री', उसे ही लेकर उड़े पायलट; 9 घंटे की उड़ान के बाद चीन के ऊपर से दिल्ली लौटा विमान ये भी पढ़ें  एयर इंडिया की बड़ी लापरवाही: जिस विमान को कनाडा में 'नो एंट्री', उसे ही लेकर उड़े पायलट; 9 घंटे की उड़ान के बाद चीन के ऊपर से दिल्ली लौटा विमान

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का निधन, पार्टी में शोक की लहर

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव का मंगलवार सुबह गोरखपुर स्थित उनके आवास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का निधन, पार्टी में शोक की लहर

महाराजगंज में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज । उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार में एक निजी क्लिनिक में काम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
   महाराजगंज में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति का नया अध्याय: पद्मश्री मालिनी अवस्थी बनीं 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस'

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिक्षा केंद्र, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में भारतीय ज्ञान परंपरा और लोक संस्कृति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति का नया अध्याय: पद्मश्री मालिनी अवस्थी बनीं 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस'

मथुरा में 'जासूस' महिला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार: हथियार तस्करी में पहले भी जा चुकी है जेल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

मथुरा। मथुरा पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जिसमें मीरा नाम की एक महिला ई-रिक्शा चलाने की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा में 'जासूस' महिला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार: हथियार तस्करी में पहले भी जा चुकी है जेल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

नोएडा में पुलिस आयुक्त ने महिला इकाई की स्कूटी रैली को दिखाई हरी झण्डी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा मिशन शक्ति अभियान-5.0 के (द्वितीय चरण) तहत मंगलवार को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह द्वारा...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में पुलिस आयुक्त ने महिला इकाई की स्कूटी रैली को दिखाई हरी झण्डी

उत्तर प्रदेश

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का निधन, पार्टी में शोक की लहर

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव का मंगलवार सुबह गोरखपुर स्थित उनके आवास...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव का निधन, पार्टी में शोक की लहर

महाराजगंज में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज । उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार में एक निजी क्लिनिक में काम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
   महाराजगंज में फुफेरे भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति का नया अध्याय: पद्मश्री मालिनी अवस्थी बनीं 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस'

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शिक्षा केंद्र, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में भारतीय ज्ञान परंपरा और लोक संस्कृति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में लोक संस्कृति का नया अध्याय: पद्मश्री मालिनी अवस्थी बनीं 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस'

मथुरा में 'जासूस' महिला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार: हथियार तस्करी में पहले भी जा चुकी है जेल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

मथुरा। मथुरा पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जिसमें मीरा नाम की एक महिला ई-रिक्शा चलाने की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा में 'जासूस' महिला ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार: हथियार तस्करी में पहले भी जा चुकी है जेल, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव