कानपुर व काशी क्षेत्र के भाजपा जिला पदाधिकारी घोषित
अवध व गोरखपुर क्षेत्र की बैठक आज

लखनऊ/कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर और काशी क्षेत्र में आने वाले ज़िलों के जिला पदाधिकारियों की घोषणा शनिवार रात को कर दी l इन दोनों क्षेत्र की बैठक प्रदेश भाजपा मुख्यालय लखनऊ में शनिवार को हुई थी l प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संघठन मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में नाम तय हुए थे l
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और कानपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप कुमार गुप्ता ने कानपुर क्षेत्र में आने वाले जिलों की सूची सोशल मीडिया पर डाली है l जिला समितियों के गठन में सभी वर्गों को समुचित भागीदारी के साथ महिलाओं और युवाओं को मौका दिया गया है।
कानपुर क्षेत्र के घोषित जिले
भाजपा ने कानपुर क्षेत्र में आने वाले कानपुर उत्तर,कानपुर दक्षिण,कानपुर महानगर,कानपुर ग्रामीण,झाँसी,झाँसी महानगर,जालौन,उरई, हमीरपुर,ललितपुर और बांदा की टीम घोषित की l इसी तरह चित्रकूट,महोबा,इटावा, फर्रुखाबाद कन्नौज और फतेहपुर की टीम घोषित की गई है l
काशी क्षेत्र के घोषित जिले
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संघठन मंत्री धर्मपाल सिंह की संस्तुति के बाद सुल्तानपुर मिर्जापुर मछली शहर, प्रयाग राज, प्रतापगढ़ गाजीपुर और सोनभद्र समेत कई जिलों की टीम घोषित की गईl
अवध व गोरखपुर क्षेत्र की बैठक आज
भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर आज अवध और गोरखपुर क्षेत्र की बैठक है l अवध की बैठक शुरू हो गई है
इसके बाद गोरखपुर क्षेत्र की बैठक होगी
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां