लूडो के खेल में 'चिकोटी' काटने पर खूनी विवाद: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, सिम कार्ड लेकर हुआ था फरार
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र की वारदात; पति से शिकायत की धमकी देने पर आपा खो बैठा देवर, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को दबोचा

मैनपुरी। जनपद के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव डेल्हा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ महज लूडो के खेल के दौरान हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। खेल-खेल में देवर द्वारा भाभी को 'चिकोटी' काटना इतना महंगा पड़ा कि विवाद बढ़ने पर देवर ने अपनी सगी भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अहमदाबाद में नौकरी करता है पति, घर पर अकेली थी पत्नी
जानकारी के अनुसार, डेल्हा निवासी सौरभ चौहान अहमदाबाद में नौकरी करता है। गांव में उसकी पत्नी पूनम (28) अपने 5 साल के बेटे और ससुर के साथ रहती थी। 10 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में पूनम की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस को मृतका का शव घर के किचन में पड़ा मिला था। पति सौरभ ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की।
सिम कार्ड गायब होने से खुला राज
जांच के दौरान पुलिस को मृतका के मोबाइल से सिम कार्ड गायब मिला, जिससे शक की सुई करीबियों पर घूमी। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मृतका के चचेरे देवर ऋषभ को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी ऋषभ का घर सौरभ के घर के पास ही है और दोनों परिवारों का अक्सर एक-दूसरे के यहाँ आना-जाना था।
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
आरोपी ऋषभ ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपनी भाभी पूनम के साथ बैठकर लूडो खेल रहा था। इसी दौरान उसने मजाक में भाभी को चिकोटी काट ली। इस बात पर पूनम नाराज हो गई और उसने ऋषभ को फटकार लगाते हुए पति (जेठ) से शिकायत करने की धमकी दी। शिकायत के डर और गुस्से में आकर ऋषभ ने आपा खो दिया और पूनम को खींचकर किचन में ले गया, जहाँ गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए वह मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया था।
आरोपी भेजा गया जेल
सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी का स्वभाव काफी उग्र है और उसने क्षणिक गुस्से में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को सहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मृतका का सिम कार्ड भी बरामद होने की सूचना है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां