बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई पर बवाल: थाने में जिलाध्यक्ष का जोरदार धरना, पुलिस ने मांगी माफी

गन्ने के ट्रक को धीरे चलाने की सलाह देना पड़ा भारी; चौकी इंचार्ज पर मारपीट और अवैध हिरासत का आरोप, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

School Ad

बुलंदशहर/पहासू। जनपद के पहासू थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट और उसे लॉकअप में बंद करने के मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना अलीगढ़ अड्डे की है, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद अल्वी ने एक तेज रफ्तार गन्ने के ट्रक को धीरे चलाने के लिए कहा था। आरोप है कि मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रक चालक का पक्ष लेते हुए शाहिद अल्वी की पिटाई कर दी और उन्हें थाने ले जाकर बंद कर दिया।

देर रात थाने पहुँचे जिलाध्यक्ष, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

लखनऊ से बड़ी खुशखबरी! सीएम योगी ने नर्सिंग ऑफिसर्स को दिए नियुक्ति पत्र ये भी पढ़ें  लखनऊ से बड़ी खुशखबरी! सीएम योगी ने नर्सिंग ऑफिसर्स को दिए नियुक्ति पत्र

शाहिद अल्वी के साथ हुई बदसलूकी की खबर मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट देर रात 11 बजे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहासू थाने पहुँच गए। पुलिस की 'तानाशाही' के खिलाफ जिलाध्यक्ष ने थाने के भीतर ही धरना शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने तत्काल इस मामले से एसएसपी और एसपी देहात को अवगत कराया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़, "इस्तीफा काफी नहीं, अब गिरफ्तारी जरूरी"  ये भी पढ़ें  पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ एफआईआर पर बोले सुनील जाखड़, "इस्तीफा काफी नहीं, अब गिरफ्तारी जरूरी"

पुलिस ने जताया खेद, तब खत्म हुआ प्रदर्शन

मिडल ईस्ट संकट: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात; बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा, शांति और नौवहन की सुरक्षा पर दिया जोर ये भी पढ़ें  मिडल ईस्ट संकट: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात; बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा, शांति और नौवहन की सुरक्षा पर दिया जोर

घंटों चले हंगामे और कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ता शाहिद अल्वी को रिहा किया और घटना पर खेद व्यक्त किया। इसके बाद ही जिलाध्यक्ष ने अपना धरना समाप्त किया। जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि पहासू चौकी इंचार्ज और वहां तैनात सिपाही जानबूझकर कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि: जियाउर्रहमान

जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोषी दरोगा और सिपाहियों के खिलाफ हर कीमत पर कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहासू में तैनात कुछ पुलिसकर्मी उच्चाधिकारियों की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं और जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस किसी भी सूरत में अपने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने देगी।

Views: 50

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बहू ने 70 साल के ससुर को पीटा, घर से बाहर रखने का आरोप

ग्वालियर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक बुजुर्ग को अपने ही घर में प्रताड़ना का...
मध्य प्रदेश 
ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, बहू ने 70 साल के ससुर को पीटा, घर से बाहर रखने का आरोप

ईरान में बड़ा हमला: गैस पाइपलाइन को बनाया निशाना, खोर्रमशहर के गवर्नर ने की एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की पुष्टि

  तेहरान। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया   गवर्नर...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में बड़ा हमला: गैस पाइपलाइन को बनाया निशाना, खोर्रमशहर के गवर्नर ने की एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की पुष्टि

मेरठ में भड़काऊ बयान से सियासी तूफान! शौकत अली के बयान पर बवाल

मेरठ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद तीखे और विवादास्पद बयान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भड़काऊ बयान से सियासी तूफान! शौकत अली के बयान पर बवाल

गाजियाबाद: बढ़े हुए हाउस टैक्स पर भड़के व्यापारी; कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

   गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जहाँ एक ओर विकास कार्यों का बखान किया...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: बढ़े हुए हाउस टैक्स पर भड़के व्यापारी; कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नगर निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

Maruti Baleno खरीदना हुआ आसान, सिर्फ 19000 EMI में ले जाएं 9 लाख की प्रीमियम कार, जानें पूरा प्लान

अगर आप एक स्टाइलिश और भरोसेमंद कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Maruti Suzuki Baleno आपके लिए एक...
ऑटोमोबाइल 
Maruti Baleno खरीदना हुआ आसान, सिर्फ 19000 EMI में ले जाएं 9 लाख की प्रीमियम कार, जानें पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश

मेरठ में भड़काऊ बयान से सियासी तूफान! शौकत अली के बयान पर बवाल

मेरठ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद तीखे और विवादास्पद बयान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में भड़काऊ बयान से सियासी तूफान! शौकत अली के बयान पर बवाल

मेरठ में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित: अनावरण से पहले असामाजिक तत्वों ने रची साजिश, सरधना के भगवानपुर में भारी तनाव

मेरठ/सरधना। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भगवानपुर में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की एक बड़ी साजिश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ में बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित: अनावरण से पहले असामाजिक तत्वों ने रची साजिश, सरधना के भगवानपुर में भारी तनाव

Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के रोल पर पूजा पाल का निशाना

धुरंधर 2 फिल्‍म में प्रयागराज के माफिया रहे अतीक अहमद का ISI कनेक्शन दिखाया गया है। समाजवादी पार्टी ने फिल्‍म...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Dhurandhar 2 में अतीक अहमद के रोल पर पूजा पाल का निशाना

बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई पर बवाल: थाने में जिलाध्यक्ष का जोरदार धरना, पुलिस ने मांगी माफी

बुलंदशहर/पहासू। जनपद के पहासू थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ पुलिस द्वारा कथित मारपीट और उसे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई पर बवाल:  थाने में जिलाध्यक्ष का जोरदार धरना, पुलिस ने मांगी माफी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव